Lucknow: यूपी में बाढ़ का कहर, लखनऊ से लखीमपुर मचा हाहाकार; 500 से ज्यादा लोग फंसे

यूपी के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे लखनऊ, गोंडा, लखीमपुर, बरेली, बस्ती में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बरेली में नदियों के उफान पर होने से 94 गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही बस्ती जिले के विक्रमजोत में एक दर्जन गावों में सरयू का पानी घुस आया है-

Photo : iStock

प्रतिकात्मक तस्वीर

Lucknow: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिस कारण कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। लखनऊ, गोंडा, लखीमपुर, बरेली, बस्ती में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा बहराइच, श्रावस्ती और पीलीभीत भी बाढ़ की चपेट में है। बताया जा रहा है कि गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नवाबगंज क्षेत्र में पानी भरना शुरू हो गया है। इसके अलावा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ढ़ेमवा घाट रोड पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। तरबगंज इलाके के अइली में कई जगहों पर कटान हुआ है।
94 गांवों में बाढ़ की स्थिति
लखीमपुर के पलिया में बाढ़ के पानी से लोगों में दहशत का माहौल है। पलिया हाईवे पर बाढ़ का पानी आने से हाईवे को बंद किया गया है। इसके साथ ही मैलानी-पलिया रेलवे ट्रैक तेज बहाव में कट गया है। उधर, बरेली में नदियों के उफान पर होने से 94 गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
End Of Feed
अगली खबर