लखीमपुर खीरी में गैंगरेप आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में पुलिस ने गैंगरेप और हत्या का प्रयास करने के मामले में मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में भी गोली लग गई। आरोपी के दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुठभेड़ के बाद गैंगरेप आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक महिला से सामूहिक बलात्कार करने और उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दो साथी पहले ही गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक नैपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शमशाद ने उसे गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस दल पर गोली चलाई। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसी दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।उन्होंने बताया कि शमशाद के दो साथियों राजीव और दीपेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

End Of Feed