Naval Museum Bhoomi Pujan : UP को मिला देश का पहला नौसेना शौर्य संग्रहालय, युद्धपोत-मिसाइल के साथ देखिए सबकुछ

Naval Museum Bhoomi Pujan - राजधानी लखनऊ में 23 करोड़ की लागत से देश का पहला नौसेना शौर्य संग्रहालय बनाया जाएगा। इसमें मिसाइल, युद्धपोत, टारपीडो से लेकर भारतीय नौसेना के पूरे इतिहास से जुड़ी यादगार वस्तुओं को रखा जाएगा।

नौसेना शौर्य संग्रहालय भूमि पूजन

लखनऊ: देश का पहला नौसेना शौर्य संग्रहालय यूपी की राजधानी लखनऊ में बनने जा रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने शनिवार को सीजी स‍िटी में भूम‍ि पूजन के बाद इसका श‍िलान्‍यास कर दिया। इस खास मौके पर नौसेना के एडमिरल स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। इस शौर्य संग्रहालय में आईएनएस गोमती के टारपीडो मिसाइल, गन और नौसेना के इतिहास से जुड़ी चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा नौसेना की जानकारी देने के लिए डिजिटल इंट्रिपेशन सेंटर भी तैयार होगी। सिंधु घाटी की सभ्यता के समय के जलयान को भी दर्शाया जाएगा।

CM योगी ने कही ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौसेना शौर्य संग्रहालय के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि यह भारत के शौर्य और पराक्रम का माध्यम बनेगा। इसके जरिए युवा पीढ़ी को भारतीय सेना और उनके शौर्य व पराक्रम के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। यह PM मोदी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान को गति प्रदान करेगा।

नौसेना का लखनऊ से गहरा नाता-चीफ वाइस एडमिरल

End Of Feed