Ram Mandir In Lucknow: लक्ष्मणपुरी में स्थित है ये खास राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा के दिन यहां करें पूरा-अर्चना

Ram Mandir In Lucknow: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी लखनऊ में जोरों से चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन आप लखनऊ में स्थित प्रसिद्ध राम मंदिरों के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

Ram Mandir Pran Pratishtha Lord Ram Temple in Lucknow Laxmanpuri

लखनऊ राम मंदिर

Ram Mandir In Lucknow: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है, जिसमें एक दिन से कम का समय बाकी रह गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले के मंदिर में आवश्यक अनुष्ठान पूरे किए जा रहे हैं। जिस प्रकार रामलला के आगमन का जश्न अयोध्या में मनाया जा रहा है उसी प्रकार से लक्ष्मणपुरी में श्री राम के आगमन की तैयारी की जा रही है। प्रभु श्री राम ने अपने भाई लक्ष्मण को भेंट में दी लक्ष्मणपुरी थी, जिसे आज हम लखनऊ के नाम से जानते हैं। इस समय अयोध्या की ही तरह लखनऊ में भी लोग राम नाम जप रहे हैं और पूरा शहर राममय हो गया है। अयोध्या और लखनऊ दोनों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तक की लखनऊ में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। भले की भक्तजन अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न हो पा रहे हों, लेकिन वे अपने नजदीक प्रसिद्ध राम मंदिर में राम जी पूजा अर्चना करने की तैयारी जुटें रहे हैं। ऐसे में आइए आपको बताएं लखनऊ से प्रसिद्ध राम मंदिर के बारे में जहां आप जाकर दर्शन कर सकते हैं।

जानकी विहार राम मंदिर

जानकी विहार, लखनऊ में स्थित राम मंदिर भक्तों के लिए बहुत खास है। भक्ति भाव के साथ जाकर इस मंदिर में प्रभु श्री राम के आगमन का उत्सव मनाया जा सकता है। ये मंदिर बादशाहनगर रेलवे स्टेशन से लगभग 4.18 किलोमीटर दूर है। यहां प्रभु श्रीराम और माता सीता के साथ कई भगवानों की प्रतिमाएं विराजमान है।

हनुमान सेतु

हनुमान सेतु मंदिर का निर्माण 56 वर्ष पहले किया गया था। इसका निर्माण नीम करौली बाबा द्वारा किया गया है। हनुमान सेतु के पास एक राम मंदिर भी स्थित है, जो बहुत प्रसिद्ध है। भक्त यहां राम जी और हनुमान जी दोनों के दर्शन करने आते है।

राजाजीपुरम राम मंदिर

राजाजी पुरम में स्थित राम मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां राम का दरबार बहुत मनमोहक है। इस मंदिर में राम के अलौकिक दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में त्रेतायुग के श्री राम सेतु का एक पत्थर भी रखा गया है। जिसके दर्शन करने ढेरों लोग पहुंचते हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी इस मंदिर में भी की जा रही है। टिकट राय राजा के पूर्वजों द्वारा बनाया गया मंदिर है।

लखनऊ में भी बनेगा राम मंदिर

अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन के लिए सबका मन लालायित है। ऐसे में जल्द ही लखनऊ में भी राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि लोहे के स्क्रैप से राम मंदिर का हुबहू डिजाइन बनकर तैयार हो गई है। इस मंदिर का निर्माण ताज होटल के पीछे स्थित एनडीए के यूपी दर्शन पार्क में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यूपी की राजधानी में बनने वाला राम मंदिर 50 टन स्क्रैप से बनाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लखनऊ (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited