गोंडा में दुर्गा प्रतिमा स्थल के पास पटाखे जलाने को लेकर भिड़े दो समुदाय, खूनी संघर्ष में कई लोग घायल

गोंडा के छपिया में एक दुर्गा प्रतिमा स्थल के पास आतिशाबाजी करने को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

crimee

दो समुदायों के बीच झड़प

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र में एक दुर्गा प्रतिमा स्थल के पास पटाखे जलाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। छपिया के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने गुरुवार को बताया कि मसकनवा कस्बे में बुधवार देर रात दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के बाद आतिशबाजी को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर हुई हिंसक झड़प में कई लोगों को चोंटें आईं। इस मामले में अभियोग दर्ज किया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला

राय के मुताबिक, तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दुर्गा पंडाल में प्रतिमा स्थापित करने के बाद करीब 50 मीटर दूर बहुसंख्यक समुदाय के कुछ बच्चे आतिशबाज़ी कर रहे थे। इसमें कहा गया है कि इस दौरान पास में ही रहने वाले असलम, सुल्ताना और मुन्ना ने पटाखे जलाने पर आपत्ति जताई और देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहकर बच्चों को जान से मारने की नीयत से दौड़ाया तथा ईंट-पत्थर भी फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कस्बे के कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने फोन करके अपने 15-20 साथियों को मौके पर बुला लिया और बहुसंख्यक वर्ग के प्रति हमलावर हो गए। इस घटना में लाली, राजेश, विकास, गनेश कमलापुरी, शिव प्रसाद और रोहन जायसवाल जख्मी हो गए।

12 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत और राधेश्याम राय भी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने पूरी रात लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि इस मामले में दिनेश कुमार की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में 12 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पूरी तरह से शांति है पर एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किये गए हैं।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लखनऊ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited