UP Festivals List 2023: उत्तर प्रदेश के प्रमुख त्योहार कौन से हैं, जानें यूपी में होली, जन्माष्टमी, दशहरा, दिवाली, 2023 की डेट्स

UP Festivals List 2023, Uttar Pradesh Festivals List 2023 : उत्तर प्रदेश में बहुत से त्योहार खूब धूमधाम से मनाए जाते हैं। यहां देखें कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख त्योहार कौन से हैं और 2023 में ये किस तारीख को मनाए जाएंगे। यहां प्रमुख रूप से नवरात्र, महाशिवरात्रि, होली, जन्माष्टमी, दशहरा, दिवाली आदि की धूम रहती है।

UP Festivals List 2023: उत्तर प्रदेश के प्रमुख त्योहार कौन से हैं, जानें यूपी में होली, जन्माष्टमी, दशहरा, दिवाली,  2023 की डेट्स
UP Festivals List 2023, Uttar Pradesh Festivals List 2023: प्राचीन काल से ही उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिकता से पूरे विश्व को आकर्षित करता रहा है। यहां विभिन्न जाति धर्म के लोग रहते हैं और यह भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है। यहां पर हर त्यौहार (Uttar Pradesh Ke Pramukh Tyohar) को बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। अयोध्या नगरी भगवान राम की जन्मभूमि है और मथुरा भगवान कृष्ण की जन्मभूमि यह दोनों ही उत्तर प्रदेश में हैं। यहां का हर त्यौहार ऊर्जा और संस्कृति से परिपूर्ण होता है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख त्योहारों की बात करें तो दीवाली (Diwali) और जन्माष्टमी (Janmashtami) के अलावा यहां महाशिवरात्रि की भी धूम रहती है। वहीं देवी पूजा का पर्व नवरात्रि भी पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा छठ पूजा, मकर संक्रांति, सावन मास, तीज जैसे त्योहार भी मनाए जाते हैं। आइए जानते है उत्तर प्रदेश में कौन से त्योहार मनाए जाते हैं और इस साल यह त्यौहार कब आने वाले हैं।

Uttar Pradesh Festivals List 2023, UP Ke Pramukh Tyohar

1. महाकुंभ मेला
गंगा यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ मेले (Maha Kumbh) का आयोजन होता है इस दिन श्रद्धालुओं और भक्तों का सैलाब उमड़ता है देश के हर कोने से साधु महात्मा इस मेले में आते हैं कहा जाता है कि यहां स्नान करने से भक्तों अपने पापों से छुटकारा पा सकता है महाकुंभ मेला यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत के अंतर्गत आता है।
MahaKumbh Mela 2023 Dates in Uttar Pradesh: यह मेला 6 जनवरी 2023 से शुरू होकर 18 फरवरी 2023 को समाप्त होगा।
2. महाशिवरात्रि
भगवान शिव के प्रिय नगरी काशी में शिवरात्रि (Mahashivratri) बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धालु और भक्त मिलकर शिवजी की पूजा अर्चना कर ते हैं और जंगे जंगे उत्सव होता है।
MahaShivratri 2023 Date in Uttar Pradesh: इस साल शिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी।
3. ताज महोत्सव
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ताज महोत्सव (Taj Mahotsav) ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित शिल्पग्राम में हर साल मनाया जाता है यह एक दस दिवसीय उत्सव है जिसमें शिव कारों के साथ-साथ कला संगीत और देश भर के व्यंजनों को पर्यटकों के सामने प्रस्तुत किया जाता है ताज महोत्सव सांस्कृतिक उत्सव है जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है इसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। हर साल फरवरी में इसे मनाया जाता है।
Taj Mahotsav 2023 Date in Uttar Pradesh: इस बार ताज महोत्सव 18 फरवरी 2023 को शुरू होगा।
4. नवरात्रि
दुर्गोत्सव (Navratri) में मां लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है । उत्तर प्रदेश में इस त्यौहार को बड़े उत्साह से मनाया जाता है। लोग घर में तीनों देवियों की मूर्तियां लाते हैं और पूरे 10 दिन इनकी पूजा करते हैं। जगह जगह दुर्गा के पंडाल लगाए जाते है, कीर्तन होते हैं और जागरण किए जाते हैं। दुर्गा उत्सव नवरात्रि में मनाया जाता है।
Navratri 2023 Dates in Uttar Pradesh: इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हैं। वहीं शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होने की तिथि 15 अक्टूबर है।
5. लठमार होली
उत्तर प्रदेश की लठमार होली (Lathmar Holi) पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसे बरसाना गांव में खेला जाता है इस दिन नंद गांव के युवक बरसाना गांव में आते हैं और बरसाना की लड़कियां इनके पीछे लट्ठ लेकर होली खेलती हैं। होली के दिन यह नजारा देखते ही बनता है । कहीं कहीं तो 10 दिन तक लठमार होली मनाई जाती है।
Holi 2023 Date in Uttar Pradesh: 8 मार्च 2023 को इस साल होली मनाई जाएगी ।
6.मकर संक्रांति
हर साल 14 जनवरी को नया साल शुरू होते ही मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाई जाती है। उत्तर प्रदेश में इस दिन जमकर पतंग उड़ती है लोग पकवान बनाते हैं इस दिन राम दाने के लड्डू और तिल के लड्डू के साथ-साथ कई तरह के मिठाईयां बनती हैं इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का भी प्रचलन है।
Makar Sankranti 2023 Date in Uttar Pradesh : यह पर्व 14 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा।
7. गंगा दशहरा
गंगा नदी के अवतरण दिवस को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) मनाया जाता है। 10 दिन चलने वाले इस उत्सव में गंगा नदी के घाट पर पूजा अर्चना की जाती है। इसे ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सारी मनोकामना पूरी होती है।
Ganga Dussehra 2023 Date in Uttar Pradesh: यह त्योहार 30 मई को मनाया जाएगा।
8. जन्माष्टमी
भगवान कृष्ण के जन्मदिन को मथुरा, वृंदावन, बरसाना सहित पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी (Janmashtami) पर जगह जगह झांकियां निकाली जाती है। बच्चे बाल कृष्ण का रूप लेते हैं और रासलीला की जाती है।
Janmashtami 2023 Date in Uttar Pradesh : इस वर्ष 6 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जायेगी।
9. रामनवमी
भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम नवमी (Ram Navami) को बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन राम जी के जन्मोत्सव को लोग अलग लग तरीके से मनाते हैं ।
Ram Navami 2023 Date in Uttar Pradesh: 30 मार्च 2023 को राम नवमी मनाई जाएगी।
10. रामलीला
कहते हैं अगर आपने अयोध्या की रामलीला (Ramleela) नहीं देखी तो आपने असली रामायण नहीं जानी। यहां जगह जगह रामलीला का आयोजन होता है। कलाकार राम लक्ष्मण , सीता का किरदार निभाते हैं जिसे देखने के लिए भारत के अलग अलग हिस्सों से लोग आते हैं।
Ramleela 2023 Date in Uttar Pradesh: इसका आयोजन दशहरे से नौ दिन पहले शुरू होता है।
11. दशहरा
यूपी में दशहरे (Dussehra) को बड़े चाव से मनाते हैं। बड़े बड़े मैदानों में रावण का दहन किया जाता है और मेला लगता है।
Dussehra 2023 Date in Uttar Pradesh : इस बार दशहरा 24 अक्टूबर को है।
12. श्रावण झूला
सावन के महीने में भगवान राम उत्तर प्रदेश में लोग श्रावण झूला राम , देवी सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को मणि पर्वत पर ले जाया जाता है और उन्हें पेड़ों की शाखाओं से झुलाया जाता है। इसे सावन माह के अंतिम दिनों में मनाया जाता है।
Sawan Month 2023 Date in Uttar Pradesh: यह महीना 2023 में 4 जुलाई से प्रारंभ होगा और 31 अगस्त तक चलेगा।
13. हरियाली तीज
हर वर्ष सावन माह में तीज का त्योहार और उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन महिलाएं सज धज कर झूला झूलती हैं और घर पर मीठे पकवान बनते हैं। तीज (Hariyali Teej) के मौके पर जगह-जगह मेलों का आयोजन होता है और पतंग उड़ाने का प्रचलन भी इसी दिन है।
Hariyali Teej 2023 Date in Uttar Pradesh : इस वर्ष तीज का त्यौहार 19 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।
14. देव दिवाली
दीपावली के बाद 15 दिनों बाद देव दीपावली मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है इस दिन काशी में गंगा नदी के घाट पर देवता अवतरण करते हैं। Dev Deepawali पर घाट को दीयों से सजाया जाता है और दीपदान किया जाता है। काशी की देव दिवाली विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।
Dev Deepawali 2023 Date in Uttar Pradesh: इस वर्ष 26 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी।
15. दीवाली
भगवान राम के अयोध्या आने की खुशी में दिवाली (Diwali) बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। अयोध्या में तो दिवाली देखने लायक होती है।
Diwali 2023 Date in Uttar Pradesh: इस बार 12 नवंबर 2023 को देश में दिवाली मनाई जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लखनऊ (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

मेधा चावला author

हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दों की लय इतनी पसंद आई कि फिर पत्रकारिता से जुड़ गई।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited