Lucknow News: 2 फरवरी से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का सत्र, राज्यपाल करेंगी दोनों सदनों को संबोधित

Lucknow News: यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों का वर्ष 2024 का प्रथम सत्र 2 फरवरी से शुरू होगा। इस दिन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को विधानसभा मंडल में एक साथ संबोधित करेंगी।

Lucknow News

2 फरवरी से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का सत्र

तस्वीर साभार : भाषा
Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों (विधान सभा और विधान परिषद) का वर्ष 2024 का प्रथम सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। इस दिन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को विधानसभा मंडप में एक साथ संबोधित करेंगी। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। उत्‍तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने 18वीं विधानसभा का वर्ष 2024 का प्रथम सत्र शुक्रवार दो फरवरी को आहूत किया है। विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि दो फरवरी को सदन के सत्र की शुरुआत होगी और उस दिन पूर्वान्ह 11 बजे विधानसभा मंडप में राज्यपाल दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र का विधिवत कार्यक्रम तय किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लखनऊ (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited