UP Nikay Chunav: 105 साल में दूसरी बार लखनऊ को मिलेगी महिला महापौर, यहां देखें अब तक के मेयरों की पूरी सूची

List of mayors of Lucknow Nagar Nigam UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के अंतर्गत लखनऊ सहित 37 जिलों में आज मतदान हो रहा है। लखनऊ नगर निगम में भी मेयर चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 105 साल में दूसरी बार लखनऊ को महिला मेयर मिलने वाली है।

List of mayors of Lucknow Nagar Nigam UP Nikay Chunav 2023

List of mayors of Lucknow Nagar Nigam UP Nikay Chunav 2023

List of mayors of Lucknow Nagar Nigam UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के अंतर्गत लखनऊ सहित 37 जिलों में आज मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। नगर निगमों के महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा, जबकि बाकी पदों के लिए मतदान मतपत्र से होगा। पहले चरण में चार मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों के 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। लखनऊ नगर निगम में भी मेयर चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 105 साल में दूसरी बार लखनऊ को महिला मेयर मिलने वाली है।

कौन था लखनऊ का पहला मेयर First Mayor of Lucknow

1916 में यूपी नगरपालिका अधिनियम एक्ट बनाया गया था और 1917 में पहले भारतीय महापौर चुने गए थे। इसके बाद लखनऊ में नगर न‍िगम क्षेत्र का गठन 1960 में हुआ था और राज कुमार श्रीवास्तव 1 फरवरी 1960 को लखनऊ के पहले नगर प्रमुख बने थे। वह 1 फरवरी 1960 से 1 फरवरी 1961 तक नगर प्रमुख रहे। 21 नवंबर 2002 से नगर न‍िगम में नगर प्रमुख को महापौर (मेयर) का नाम द‍िया गया।

लखनऊ की पहली महिला मेयर First Women Mayor of Lucknow

लखनऊ में अब तक 19 नगर प्रमुख और महापौर न‍िर्वाच‍ित हो चुके हैं। इनमें से 5 जनसंघ, 8 कांग्रेस और 6 बीजेपी प्रत्याशी रहे। साल 2017 में लखनऊ नगर निगम की सीट महिला के लिए आरक्षित थी और पहली बार भाजपा की संयुक्ता भाटिया (Sanyukta Bhatia) मेयर बनीं। साल 2023 में भी लखनऊ नगर निगम की मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित है। इस बार भी लखनऊ को महिला मेयर मिलेगी। बीजेपी ने महिला मोर्चा से जुड़ी रही सुषमा खरकवाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने वरिष्ठ पत्रकार वंदना मिश्रा को तो वहीं बसपा से शाहीन बानो जोकि लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे मो. सरवर मालिक की पत्नी उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह कांग्रेस से संगीता जायसवाल और आम आदमी पार्टी से अंजू भट्ट प्रत्याशी है।

लखनऊ के मेयरों की सूची List of mayors of Lucknow Nagar Nigam

  1. राजकुमार श्रीवास्तव: 1 फरवरी 1960 से 1 फरवरी 1961 तक
  2. गि‍र‍िराज धरणा रस्तोगी: 2 फरवरी 1961 से 1 मई 1962 तक
  3. डॉ. पुरूषोत्तम दास कपूर: 2 मई 1962 से 1 मई 1963 तक
  4. डॉ. पुरूषोत्तम दास कपूर: 2 मई 1963 से 1 मई 1964 तक
  5. कैप्टन वीआर मोहन (एमएलसी): 2 मई 1964 से 1 मई 1965 तक
  6. ओम नारायन बंसल: 2 मई 1965 से 31 जून 1966 तक
  7. डॉ. मदन मोहन स‍िंह स‍िद्धू: 4 जुलाई 1968 से 30 जून 1969 तक
  8. बालक राम वैश्य: 1 जुलाई 1969 से 30 जून 1970 तक
  9. बेनी प्रसाद हलवास‍िया: 1 जुलाई 1970 से 30 जून 1971 तक
  10. डॉ. दाऊजी गूप्त: 5 जुलाई 1971 से 30 जून 1972 तक
  11. डॉ. दाऊजी गुप्त: 1 जुलाई 1972 से 30 जून 1973 तक
  12. डॉ. दाऊजी गुप्त: 26 अग्त 1989 से 27 मई 1992 तक
  13. डॉ. अनिलेश दास: 13 मई 1993 से 30 नवंबर 1995 तक
  14. डॉ. एससी रॉय: 1 नदसंबर 1995 से 30 नवंबर 2000 तक
  15. डॉ. एससी रॉय: 1 दिसंबर 2000 से 13 फरवरी 2006 तक
  16. डॉ. दिनेश शर्मा: 14 नवंबर 2006 से 23 फरवरी 2011 तक
  17. डॉ. दिनेश शर्मा: 14 जुलाई 2012 से 19 माचा 2017
  18. सुरेश अवस्थी (कार्यकारी): 24 मॉर्च 2017 से 11 अगस्त 2017
  19. संयुक्ता भाटिया: 12 दिसंबर 2017 से 19 जनवरी 2023

UP Nikay Chunav 2023

पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लखनऊ (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव author

कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited