UP Weather Today: यूपी में मौसम की बदलती चाल, कहीं लू तो कहीं ठंडी हवाएं, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश किसी आग की भट्टी से कम नहीं है। यहां लोगों का गर्मी से बूरा हाल हो गया है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे यूपी के लोग अब राहत की बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। सुबह और दोपहर के साथ अब यूपी के लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में गर्म रातों का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि पूरे यूपी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लेकिन लखनऊ, कानपुर जैसे जिलों में तापमान 40-42 के बीच दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी यूपी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को लू से आने वाले दिनों में राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हीट वेव का कहर जारी रहेगा।

इन जिलों में दिन के साथ अब गर्म होंगी रातें

यूपी के कई जिलों में गर्म रातों का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें लखनऊ, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, झांसी, मथुरा, आगरा, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, बहराइच, मैनपुरी, इटावा, औरैया, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, फिरोजाबाद, कासगंज, हाथरस, शाहजहांपुर और जालौन में उष्ण रात होने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में तापमान

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाराबंकी, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर, खीरी, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी जिले में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस करीब दर्ज किया गया है। इसके अलावा गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, हमीरपुर, फैजाबाद और बांदा जिले में तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 39 से 41 के बीच बना हुआ है।
End Of Feed