UP Weather Today: यूपी में ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहावना, कल से फिर तड़पाएगी गर्मी; देखें वेदर अपडेट्स

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं का दौर जारी है। लेकिन इस बीच प्रयागराज में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। शहर का तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों में यूपी के लोगों को और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

UP Weather

यूपी में ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहावना

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं गर्मी सितम ढाह रही है। यूपी के अधिकतर इलाकों में गर्मी का असर दिखने लगा है। दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन यह राहत भी यूपी के लोगों को केवल आज भर के मिलने वाली है, क्योंकि इसके बाद कल से वापस यूपी में गर्मी का असर दिखेगा। बीते दिनों पंखे के सहारे काम चल रहा था, लेकिन अब आने वाले दिनों में कूलर की आवश्यकता पड़ने लगेगी। स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में यूपी की गर्मी में कूलर और एसी भी फेल हो जाएंगे। लोगों को अप्रैल के महीने में मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल की शुरुआत गर्म और शुष्क मौसम के साथ होने वाली है।

जहां यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवाओं का दौर जारी है। वहीं प्रयागराज और हमीरपुर में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है। इन दोनों जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी को देखते हुए आगामी दिनों में यूपी के मौसम और गर्मी का अंदेशा लगाया जा सकता है। गर्मी से लोगों को पसीने छूटने लगे हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम का हाल -

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी के कई जिलों में सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगी है। बीते कुछ दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को इन हवाओं से राहत मिलने लगी है। इससे तापमान पर भी असर देखने को मिला है। गाजियाबाद-नोएडा समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। तेज हवाओं से यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के अधिकांश जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बीच-बीच में कभी 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के हवाओं के झोंके आ रहे हैं। धूल भरी हवा चलने की भी संभावना जताई जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में फिर यूपी का मौसम बदलेगा और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

आगामी दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के लोगों को आज भर गर्मी से राहत मिलेगी। कल यानी 30 मार्च से फिर मौसम में बदलाव होगा और प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं नहीं चलेंगी और तेज धूप खिली रहने से तापमान में वृद्धि होने लगेगी। अप्रैल की शुरुआत गर्म होने वाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 30 मार्च से 3 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। इस बीच यूपी के लोगों आने वाले दिनों में भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लखनऊ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited