UP Weather Today: यूपी में फिर बदले मौसम के मिजाज, अब तापमान बढ़ने के साथ गर्मी की होगी शुरुआत
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां तेज हवाओं का दौर रुकते ही गर्मी बढ़ने लगी है। तेज धूप खिल रही है और तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। होली से पहले यूपी में गर्मियों की शुरुआत हो जाएगी।

यूपी में फिर बदले मौसम के मिजाज
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ठंडा बना हुआ है। यहां बीते कुछ दिनों तेज हवाएं चलीं। पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का भी असर यूपी के मौसम पर देखने को मिल रहा है। यहां सर्दियों ने ऐसा लग रहा है जैसे यू टर्न मार लिया है। सुबह और शाम के दौरान अच्छी ठंड महसूस की जा रही है। देर रात में लोगों को ठिठुरता हुआ भी देखा जा रहा है। लेकिन अब यूपी में हवाओं का दौर भी खत्म हो गया है। यानी अब यूपी में फिर एक बार तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ेगी और ठंड का एहसास होना कम होगा। बताया जा रहा है कि होली से यूपी में गर्मी हो जाएगी। इस प्रकार बदलते यूपी के मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। यहां खांसी-जुकाम और बुखार के मामले हैं कि बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
यूपी में आज मौसम का हाल
यूपी में आज मौसम साफ बना हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी। इस दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस अवधि के दौरान पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तेज हवाओं का दौर खत्म होने से भी गर्मी बढ़ने लगी है। अब माना जा रहा है कि सर्दियां खत्म हो जाएगी।
यूपी में आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 8 और 9 मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 10 से 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। इस अवधी यानी 8 मार्च से 12 मार्च तक प्रदेश में किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। साफ मौसम के बीच तेज खिली धूप से तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को गर्मी महसूस होगी। इस दौरान यूपी में तेजी से गर्मी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बीते साल की तुलना में इस साल अधिक गर्मी पड़ेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लखनऊ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन की क्या है हकीकत? मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया औचक निरीक्षण; मिले ऐसे परिणाम

Bhopal: ऐशबाग ROB को लेकर बड़ा खुलासा, एक नहीं तीन बार बदला गया डिजाइन, खामियां दूर करने के बाद होगा उद्घाटन

MP : विमान कंपनियों से साझा हुई MP की विमानन पॉलिसी, 200 कमर्शियल पायलट्स तैयार

MP : पुराने उद्योग ग्रीन एनर्जी में निवेश करेंगे तो मिलेगी छूट, कॉन्क्लेव में 30,402 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत

Rajasthan: संजीवनी घोटाला फिर सुर्खियों में, गहलोत बोले-गजेंद्र मानहानि केस विड्रा करें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited