LIVE

Prayagraj Mahakumbh: आज महाकुंभ मेले का 42 वां दिन, 60 करोड़ के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

Prayagraj Mahakumbh: आज महाकुंभ मेले का 42 वां दिन, 60 करोड़ के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

Prayagraj Mahakumbh: आज महाकुंभ मेले का 42 वां दिन, 60 करोड़ के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

प्रयागराज में महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हुआ है। इस दिन से प्रयागराज में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। महाकुंभ में अब तक 5 शाही स्नान पूरे हो चुके हैं। अभी सिर्फ आखिरी स्नान ही बचा है। महाकुंभ में महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को आखिरी शाही स्नान होगा। इसके साथ ही महाकुंभ मेला समाप्त हो जाएगा। आज महाकुंभ मेले का 42वां दिन है। अब तक लगभग 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। शनिवार को शाम आठ बजे तक कुल 1.43 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया। प्रयागराज और महाकुंभ से जुड़े हर छोटे-बड़े लाइव अपडेट यहां देखें -

Mar 28, 2025 | 08:24 AM IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं में संगम में लगाई डुबकी

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संबित पात्रा और सूफी गायक कैलाश खेर ने रविवार को महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाई।
Mar 28, 2025 | 08:24 AM IST

महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ लोगों ने किया स्नान

144 साल में एक बार होने वाले इस महाकुंभ में अभी तक यानी 42 वें दिन तक में संगम घाट में 62 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया है। हर दिन एक करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ के त्रिवेणी घाट में आस्था का डुबकी लगा रहे हैं।
Mar 28, 2025 | 06:02 AM IST

प्रयागराज पहुंचे फिल्ममेकर बोनी कपूर

Mar 28, 2025 | 08:31 AM IST

महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान कब

महाकुंभ मेला 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी। इस दौरान 6 शाही स्नान होने थे। जिसमें से 5 संपन्न हो गए। एक शाही स्नान बाकी है। महाकुंभ का छठा और अंतिम शाही स्नान महाशिवरात्रि को है। यानी बुधवार 26 जनवरी को शाही स्नान के साथ महाकुंभ का समापन होगा।
Mar 28, 2025 | 08:22 AM IST

आज महाकुंभ का 42 वां दिन

आज महाकुंभ मेला 2025 का 42वां दिन है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मेले के समापन में अब केवल 3 दिन रह गए हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के शाही स्नान के साथ मेले का समापन होने वाला है। यही कारण है कि अब श्रद्धालुओं की संख्या यहां और बढ़ती जा रही है।
Mar 28, 2025 | 06:04 AM IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पहुंचे प्रयागराज हवाई अड्डे

Mar 28, 2025 | 06:03 AM IST

महाकुंभ स्नान के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Mar 28, 2025 | 06:04 AM IST

प्रयागराज में चुंगी से झूंसी मार्ग पर लगा भारी जाम

Mar 28, 2025 | 06:04 AM IST

मेला क्षेत्र में 42वें दिन श्रद्दालुओं का आगमन जारी

Mar 28, 2025 | 06:01 AM IST

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु

Mar 28, 2025 | 08:22 AM IST

गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाला यात्रियों का सैलाब

गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में यात्रियों का सैलाब देखने को मिल रहा है। यहां महाकुंभ जाने वाले लोग किसी भी तरह से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कोई हाथापाई कर रहा है तो कोई चलती ट्रेन में जान जोखिम में डालकर चढ़ने की कोशिश कर रहा है।
Mar 28, 2025 | 08:25 AM IST

महाकुंभ त्रिवेणी संगम में जेपी नड्ड ने परिवार के साथ लगाई डुबकी



महाकुंभ मेला अब अपने अंतिम सप्ताह में है। इस दौरान भारी संख्या में लोग त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज परिवार के साथ प्रयागराद पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई है।
Mar 28, 2025 | 08:25 AM IST

महाकुंभ में 60 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी


प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में त्रिवेणी घाट में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जारी आकड़ों के अनुसार, अभी तक 60 करोड़ लोग ने संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। महाशिवरात्रि तक ये आकड़ा और बढ़ेगा।
Mar 28, 2025 | 08:24 AM IST

प्रयागराज में सड़कों पर लगा भीषण जाम



प्रयागराज में संगम स्नान करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी कारण से आज यहां जगह-जगह भीषण जाम देखने को मिल रहा है। कई किलोमीटर तक गाड़ियां फंसी हुई हैं। इसे देखते हुए डायवर्सन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जाम को कम करने का हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है।
Mar 28, 2025 | 06:03 AM IST

प्रयागराज में लगा भारी जाम

Mar 28, 2025 | 06:03 AM IST

प्रयागराज स्टेशन के बाहर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

Mar 28, 2025 | 06:03 AM IST

संगम नगरी में महाकुंभ स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं का विजुअल

Mar 28, 2025 | 06:03 AM IST

आज सुबह 8 बजे तक 33.10 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई

Mar 28, 2025 | 06:04 AM IST

महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन जारी

Mar 28, 2025 | 06:02 AM IST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाया गया होल्डिंग एरिया

Mar 28, 2025 | 06:03 AM IST

महाकुंभ में स्नान के बाद भारी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु

Mar 28, 2025 | 08:23 AM IST

रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए बनाए गए ‘होल्डिंग एरिया'


रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या की संभावना के मद्देनजर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं। रेलवे ने विभिन्न स्टेशन पर ऐसे समय में ये ‘होल्डिंग एरिया’ (यात्रियों के ठहरने के लिए स्थान) बनाये हैं, जब नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को भगदड़ मच जाने से 18 लोगों की मौत हो गई थी। रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ स्थापित किए हैं। ये ‘होल्डिंग एरिया’ प्लेटफॉर्म के बाहर स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ को रोकने में मदद मिलेगी।
Mar 28, 2025 | 08:23 AM IST

महाकुंभ नगर के सेक्टर-25 में लगी आग


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अरैल के सेक्टर-25 में वैदिक टेंट सिटी फायर स्टेशन के अंतर्गत गंगा संकुल में आग लग गई। जिस पर दमकल विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-25 में वैदिक टेंट सिटी फायर स्टेशन के अंतर्गत गंगा संकुल के शिविर में शुक्रवार को शाम करीब चार बजे आग लग गई जिसमें दो टेंट जल गए।उन्होंने बताया कि हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Mar 28, 2025 | 08:21 AM IST

महाकुंभ के अंतिम स्नान की तैयारी की मुख्य सचिव ने की समीक्षा


उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने आगामी 26 फरवरी को महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि की तैयारियों की शुक्रवार को समीक्षा की। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा, “हम बेहतर यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और अंतिम स्नान के साथ ही सप्ताहांत यानी शनिवार एवं रविवार के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो।” उन्होंने कहा, “ हमने मेले में पांटून पुल, नदी में जल की मात्रा आदि देखी। गंगा नदी में अभी 11,000 क्यूसेक पानी है और यमुना में लगभग 9,000 क्यूसेक पानी है। आगामी स्नान पर्व के लिए गंगा में पानी बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है।”
Mar 28, 2025 | 08:22 AM IST

सीएम योगी प्रयागराज आकर करेंगे तैयारियों की समीक्षा


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को प्रयागराज आने का कार्यक्रम है और वह स्वयं भी महाकुंभ के अंतिम स्नान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बीच, शुक्रवार को शाम छह बजे तक 1.16 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 जनवरी से अभी तक 59 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में आकर गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited