Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक, दिल्ली-यूपी में कब बरसेंगे बदरा; जानें आईएमडी का अपडेट
महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सोलापुर में मानसून ने दस्तक दी है। जल्द ही मुंबई पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच दिल्ली और यूपी के कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है।



कब होगी दिल्ली-यूपी में मानसून की एंट्री
Monsoon Update: भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी हैं। लू की स्थिति बनी हुई है। बढ़ते तापमान और लू से परेशान लोग राहत की बारिश यानी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग लगातार मानसून की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विभाग के अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई सहित महाराष्ट्र के अधिकतर भागों में आगे बढ़ रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सोलापुर में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके अनुसार, 2 से 4 दिन के भीतर मानसून मुंबई पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग की 6 जून की बुलेटिन के आधार पर मानसून कर्नाटक के अधिकतर इलाकों और महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। आने वाले 3 से 4 दिनों में इन राज्यों के और भागों में आगे बढ़ते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ भागों में पहुंचेगा। इस दौरान इन सभी इलाकों में झमाझम बारिश होगी।
इन शहरों में पहुंचा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सोलापुर, तेलंगाना के मेडक, आंध्र प्रदेश के भद्राचलम और विजयनगरम तथा पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर से गुजरते हुए आगे बढ़ रहा है।
दिल्ली में भीषण गर्मी से मिली राहत
दिल्ली में 7 जून को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले दो दिनों से दिल्ली का मौसम अजब गजब बना हुआ है। यहां 5 जून की शाम से ही मौसम की चाल बदली हुई है। बुधवार को देर शाम आंधी के साथ दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। गुरुवार को दोपहर के समय तापमान फिर बढ़ा। शाम में एक बार फिर मौसम की चाल बदली और शहर के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 7 जून को भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। बता दें की बारिश और आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। कहीं बत्ती गुल है तो कहीं लाइट के आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है। मौसम की स्थिति देखते हुए विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें - Mumbai Weather: भीषण गर्मी से मिली राहत, आईएमडी ने मुंबई में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
एनसीआर में भी बारिश की संभावना
दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां आज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। बारिश और आंधी से शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
कर्नाटक में 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट
कर्नाटक के बेंगलुरु में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बेंगलुरु के अलावा अन्य क्षेत्रों में मौसम विभाग ने गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.c...और देखें
Delhi News: 'दिल्ली में परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़े बदलाव की तैयारी' बोले स्वास्थ्य और परिवहन मंत्री
Bihar Congress: कौन हैं राजेश कुमार जो बने बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष, अखिलेश प्रसाद सिंह हुए OUT
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, शिवपुरी जिले में नाव डूबी, 7 लोग लापता, 8 लोगों को बचाया गया
योगी सरकार के 8 साल : एयरपोर्ट, फिल्म सिटी रैपिड रेल-मेडिकल डिवाइस पार्क, कितने सपने हुए साकार?
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बीएसपीएचसीएल को ईटी गवर्मेंट डिजिटेक अवॉर्ड 2025 में स्वर्ण पुरस्कार
सुनीता विलियम्स का हो रहा अभिनंदन, 9 माह बाद 'अंतरिक्ष' की कैद से हुईं रिहा; कैप्सूल की सफल लैंडिंग
Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी पर गुजरात के झुलासन गांव में खुशी का माहौल
सुनील छेत्री मालदीव के खिलाफ करेंगे संन्यास से वापसी, जानिए कब, कहां खेला जाएगा मुकाबला
गाजियाबाद: बाप की घिनौनी करतूत, रेप कर बेटी को मारा, फिर आरोप पड़ोसन पर लगा दिया
Delhi News: 'दिल्ली में परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़े बदलाव की तैयारी' बोले स्वास्थ्य और परिवहन मंत्री
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited