Mumbai Atal Setu Inauguration: 'अटल सेतु' ने खत्म की मायानगरी की मुसीबत, 20 मिनट में पहुंचेंगे मुंबई से नवी मुंबई

Mumbai Atal Setu Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस 22 किलोमीटर लंबे पुल के जरिए महज 20 मिनट में मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय की जा सकेगी।

'अटल सेतु'

Mumbai Atal Setu inauguration: देश के सबसे बड़े समुद्री पुल का शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। अत्याधुनिक जापानी तकनीक से लैस मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) को 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है। । इस सेतु के शुभारंभ से मुंबई और नवी मुंबई के बीच दो घंटे का सफर महज अब 20 मिनट में पूरा किया जा जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने में करीब छह साल का समय और करीब 20,000 करोड़ का खर्च लगा है, जिसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

20,000 करोड़ की लागत

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के निर्माण में करीब 20,000 करोड़ की लागत लगी है। इस परियोजना को मुंबईकरों के लिए एक वरदान के रूप में देखा जा रहा है।अभी आमतौर पर ट्रैफिक के बीच मुंबई और नवी मुंबई के बीच 42 किमी ड्राइव करना पड़ता है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर संजय मुखर्जी ने कहा कि अटल सेतु 22 किमी लंबा है। इसका उद्देश्य यात्रा के समय और लीटर ईंधन को बचाना है। यह लाइन दक्षिण मुंबई में सेवरी से निकलती है और नवी मुंबई में न्हावा शेवा के पास चिरले में समाप्त होती है, लेकिन सेवरी, शिवाजीनगर, राज्य राजमार्ग -54 और एनएच-348 पर इंटरचेंज करती है, जो पुणे, गोवा और भागों के लिए बहुत आवश्यक कनेक्टिविटी का विस्तार करती है।

100 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

End Of Feed