महाराष्ट्र में एक बिल्डर की बेरहमी से हत्या, हमलावरों ने धारदार हथियार से पेट और पैर पर किए कई वार

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक बिल्डर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बिल्डर अपनी कार पार्क करके किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करे रहे थे। इसी दौरान कुछ हमलावर आए और चाकू से उनके पैर और पेट पर गंभीर वार किए। जिससे मौके पर ही बिल्डर की मौत हो गई।

बिल्डर की हत्या

Builder Murder in Ambarnath: महाराष्ट्र के अंबरनाथ इलाके में एक जाने माने बिल्डर संजय पाटिल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना शिवगंगा नगर इलाके के शिव मंदिर रोड पर हुई। हमलावरों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे संजय पाटिल पर हमला किया था। बताया जा रहा है कि संजय पाटिल अपनी कार पार्क करके किसी अज्ञात व्यक्ति से बात कर रहे थे, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने पैर और पेट पर चाकू से गंभीर वार किए, जिससे संजय पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पास के ही थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े संजय पाटिल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

आरोपियों की तलाश में बनाई गई दो टीमें

बताया जा रहा है कि संजय पाटिल पुराने अंबरनाथ गांव के रहने वाले हैं और अंबरनाथ के काफी जाने माने बिल्डर हैं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई हैं और मामले की जांच की जा रही है। घटना के एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय पाटिल खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में ही उनकी कार खड़ी दिखाई दे रही है। इस वीडियो में आगे उनके आधे कपड़े भी उतरे दिखाई दे रहे हैं, जिससे पता चलता है कि उन्होंने हमलावरों के साथ काफी संघर्ष भी किया होगा।

End Of Feed