Mumbai News: पत्नी के पीठ पीछे महिला रिश्तेदार का करता रहा रेप, ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश
Mumbai News: मुंबई में एक शख्स ने पत्नी की अनुपस्थिति में महिला रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। कथित तौर पर 42 वर्षीय शख्स ने 21 वर्षीय महिला रिश्तेदार के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी की अनुपस्थिति में महिला रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म
Mumbai News: दुष्कर्म के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। मुंबई से ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में महिला रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पत्नी के न रहने पर महिला रिश्तेदार को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला के गर्भवती होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी की गैरमौजूदगी में महिला रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म
दुष्कर्म का ये मामला मुंबई के बांद्रा का है। मिली जानकारी के अनुसार, बांद्रा में रहने वाले इस शख्स ने 21 वर्ष की महिला रिश्तेदार को काम के बहाने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कथित तौर पर इस शख्स ने महिला रिश्तेदार के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। साथ ही उसे किसी को इस बारे में न बताने के लिए धमकाया भी है। 42 वर्षीय इस शख्स की धमकी से डरी महिला रिश्तेदार ने मामले की सूचना किसी को नहीं दी। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गर्भवती पाई गई। बांद्रा के रहने वाले इस शख्स ने पत्नी की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर महिला रिश्तेदार को काम के बहाने घर बुलाया था। उसके बाद पत्नी की गैरमौजूदगी में इस घटना को कई बार अंजाम दे चुका है।
दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
महिला ने गर्भवती होने के बाद पुलिस में शिकायत करने का फैसला लिया। पीड़िता ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस शख्स की धमकी से डरी और सहमी पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत करने का फैसला लिया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

Free Dialysis: दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में मुफ्त 'डायलिसिस सेवा' होगी उपलब्ध !

आगरा मानव सुसाइड केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सास और साली गिरफ्तार; पत्नी-ससुर फरार

Delhi News: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें! राष्ट्रपति ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी के लिये दी मंजूरी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'आशा किरण होम' में बच्चो के साथ मनाई 'होली'

Holi पर दिल्ली के ये इलाके रह जायेंगे 'प्यासे' झेलनी पड़ेगी 'पानी की किल्लत'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited