पालघर में नाबालिग के साथ रेप, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम; आरोपी गिरफ्तार

पालघर में 17 वर्षीय किशोरी के साथ रेप के बाद 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी गिरफ्तार किया गया।

Palghar Rape Case

पालघर में नाबालिग के साथ रेप

मुख्य बातें
  • 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म
  • घर में अकेला देख दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक और शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बीते दिनों 17 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद अब 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर में अकेला पाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शनिवार दोपहर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। अधिकारी ने बताया कि उस दौरान नाबालिग घर पर अकेली थी। उसके अकेले होने का फायदा उठाकर एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी पहचान 42 वर्ष के गणपत भोईर के रूप में की गई।

बढ़ते दुष्कर्म के मामले

बदलापुर, मुंबई के बाद पालघर में शुक्रवार को घूमने का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों आरोपी सोनू से किशोरी की जान-पहचान हुई थी। सोनू और उसके एक दोस्त ने किशोरी को घूमने जाने के लिए बुलाया और एक सुनसान सड़क पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक ही दिन बाद शनिवार को पालघर में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मुंबई (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited