अटल सेतु से बैंक मैनेजर ने लगाई छलांग, पत्नी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा; यहां पढ़ें पूरी खबर

Mumbai News: मुंबई के अटल सेतु से एक 40 वर्षीय बैंक मैनेजर ने समुद्र में छलांग लगा दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा होने के कारण अभियान को फिलहाल के लिए रोका गया है। मंगलवार को फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

Atal Setu

बैंक मैनेजर ने अटल सेतु से लगाई छलांग

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी से मुंबई में अटल सेतु से एक व्यक्ति ने समुद्र में छलांग लगा दी। ये शख्स मुंबई के पब्लिक सेक्टर के बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंची और व्यक्ति की खोज शुरू की गई। पुलिस ने युवक की पहचान सुशांत चक्रवर्ती के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि चक्रवर्ती अपनी कार से अटल सेतु आया था। कार को साइड में लगाने के बाद वह पुल से नीचे कूद गया। पुलिस ने गाड़ी की नंबर प्लेट और कार की तलाशी ली, तब उन्हें युवक का नाम और पता मिला। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति अपनी पत्नी, सात साल की बेटी और सास से साथ किराए के मकान में रहता था। अधिकारी ने बताया कि इस मामले की सूचना ट्रैफिक पुलिस द्वारा मिली, जिसके बाद व्यक्ति की खोजने के लिए टीम को भेजा गया है।

पत्नी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

पुलिस ने व्यक्ति की पहचान जानने के बाद पुलिस की एक टीम को उसके घर भेजा ताकि घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके। अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगाने वाले सुशांत चक्रवर्ती की पत्नी को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जहां उन्होंने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रोहित खोते ने बताया कि महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि पति पर काम का दबाव बहुत था। यही कारण है कि वह अक्सर टेंशन में रहते थे। अधिकारी ने बताया कि उनका परिवार वीकेंड पर लोनावला घूमने गया था। सोमवार को वह घर से ऑफिस जाने के निकला था। लेकिन ऑफिस की बजाए वह अटल सेतु पर गया और वहां से समुद्र में कूद गया।

अंधेरे के कारण खोज अभियान रोका गया

पुलिस की टीम चक्रवर्ती का पता लगाने की सुबह से ही कोशिश कर रही है। लेकिन शाम को अभियान को अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को फिर खोज अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र के मछुआरों से भी मदद मांगी है। किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited