Breaking News: मुंबई के वर्सोवा चौपाटी पर गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, समंदर में पलटी नाव

Mumbai News: मुम्बई के वर्सोवा चौपाटी पर गणपति विसर्जन के दौरान हुए एक हादसा में एक भक्त गंभीर रूप से घायस हो गया है। विर्जन के दौरान नाव पलटने से गई लोग समंदर में जा गिरे। हालांकि, इस नाव हादसे में किसी की मौत नही हुई-

mumbai news

मुंबई में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा

Mumbai News: मुम्बई के वर्सोवा चौपाटी पर गणपति की मूर्ति विसर्जन के चलते हुआ हादसा। आज सुबह अंधेरी के राजा गणपति मूर्ति वर्सोवा चौपाटी पर विसर्जन के लिए गई। इस दौरान सुबह 11 बजे करीब मूर्ति को समंदर में डालने के दौरान अचानक नाव पलट गई, जिससे कई लोग समंदर में गिर गए। कुछ गणेश भक्त खुद सुरक्षित तैरकर किनारे आ गए। अन्य लोगों को कोली समाज के लोगों ने छोटी नाव से सुरक्षित बाहर निकाला।
एक भक्त गंभीर रूप से घायल
समंदर में गिरे लोगों में से एक के पेट में पानी घुसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि इस नाव हादसे में किसी की मौत नही हुई।
खबर अभी अपडेट की जा रही है...
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मुंबई (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited