Navi Mumbai Crime: विक्रांत देशमुख गिरोह का गैंगस्टर गिरफ्तार, हत्या के मामले में 4 साल से था फरार
नवी मुंबई में पुलिस ने हत्या के आरोप में 4 साल से फरार चल रहे गैंगस्टर राकेश जनार्दन कोली को गिरफ्तार कर लिया है। उसने सितंबर 2019 में अपने गिरोह के साथ मिलकर सचिन गारजे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।

हत्या का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
पूछताछ में मिली शव की जानकारी
पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करके जब उनसे पूछताछ की, तब पुलिस को शव के ठिकाने लगाने की जानकारी मिली। जिसके बाद शव को जमीन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने कहा वर्ष 2022 में देशमुख को गोवा से गिरफ्तार किया गया था और उसके कुछ अन्य सहयोगियों को भी बाद में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि कोली और अन्य आरोपियों पर प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
7 मार्च तक पुलिस हिरासत में आरोपी
कोली इस मामले का 17वां आरोपी था और वह फरार चल रहा था। वह राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में अपने ठिकाने बदलता रहता था। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। वह उरण के घवनगांव आने वाला था पुलिस ने शनिवार को जाल बिछाया और जैसे ही वह वहां पहुंचा उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि उसे रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे सात मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मुंबई (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

Hyderabad Fire Incidence: चारमीनार के पास अचानक धधकने लगी बिल्डिंग...बेहोश पड़े थे बच्चे-महिलाएं, 17 की मौत; चारों ओर अफरा-तफरी

Jaipur: शहर से दूर था परिवार, सूने मकान को चोरों ने किया साफ; लाखों का सामान गायब

महाराष्ट्र में आदमखोर बाघों ने मचाया तांडव, 2 लोगों को बनाया निवाला

कल का मौसम 19 May 2025 : 5 दिन मौसम रहेगा सुहाना, झमाझम बरसेंगे बादल; कश्मीर से कन्याकुमारी तक बारिश का अलर्ट

मानसून में बिजली का संकट; कॉल सेंटर की सीमित क्षमता बनी उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited