Gold Price Today in Mumbai, 05-Sep-24, आज का सोने-चांदी के भाव में उछाल, जानें क्या है नया रेट

Gold Price Today in Mumbai, (05-Sep-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज सोने के दाम में उछाल हुआ है। बुधवार की तुलना में आज सोने के भाव 210 रुपये की इजाफा हुआ है। सोने के साथ चांदी के रेट में भी 660 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आइए आज मुंबई समेत जानें अन्य शहरों में सोने-चांदी के क्या भाव हैं?

मुंबई में सोने का रेट

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): देश के हर शहर में सोने का भाव अलग-अलग होता है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोने के भाव की बात करें तो सितंबर महीने की शुरुआत के साथ यहां सोने की कीमतों में कमी आई है। लेकिन अब यहां भी सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार यानी 4 सितंबर को मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,590 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज 5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर उछाल आया है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 71,800 रुपये ही है। बुधवार की तुलना में आज सोने की कीमत में 210 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 65,817 रुपये 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि सोने के भाव में उतार-चढ़ाव अक्सर ही बना रहता है। पिछले सप्ताह यानी 1 सितंबर 2024 को 24 कैरेट सोने का भाव 71,740 प्रति ग्राम था, जो 3 सितंबर को गिरकर 71,490 रुपये तक आ गया था। लेकिन उसके बाद से सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह डाटा bullions.co.in से दोपहर 1 बजे लिया गाय है। आइए अब आपको सोने के साथ चांदी के भाव के बारे में बताएं -

मुंबई में प्रति ग्राम सोने का भाव

24 कैरेट गोल्ड का भाव प्रति ग्राम - 7,180 रुपये
22 कैरेट गोल्ड का भाव प्रति ग्राम - 6,582 रुपये
End Of Feed