Maharahstra News: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता रैली के आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट, इस वजह से मामले ने पकड़ा तूल

Maharahstra News: अधिकारी ने बताया कि रविवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रैली रात 11 बजे शुरू हुई और यह आधी रात 12 बजकर 40 मिनट तक चली, जिससे आयोजकों द्वारा उल्लिखित समय सीमा का उल्लंघन हुआ।

​maharashtra news, maratha reservation bill, maratha andolan, maharashtra latest news, maharashtra news

महाराष्‍ट्र में प्राथमिकी।

Maharahstra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की एक रैली के छह आयोजकों के खिलाफ उल्लिखित समय सीमा से अधिक समय तक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयोजकों ने दो दिसंबर को यहां कन्नड़ शहर में जरांगे की रैली के लिए पुलिस से अनुमति मांगी थी। रैली शाम छह बजे से रात दस बजे तक निर्धारित थी।
अधिकारी ने बताया कि रविवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रैली रात 11 बजे शुरू हुई और यह आधी रात 12 बजकर 40 मिनट तक चली, जिससे आयोजकों द्वारा उल्लिखित समय सीमा का उल्लंघन हुआ। इसमें कहा गया है कि रैली में लाउडस्पीकरों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे आसपास के स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। एक अधिकारी ने कहा कि आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा दिए गए कानूनी आदेश की अवज्ञा करना), 268 (सार्वजनिक उपद्रव) और 291 (बंद करने के आदेश के बाद भी उपद्रव जारी रखना) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जरांगे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के वास्ते महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। कन्नड़ के दौरे के बाद, जरांगे ने सोमवार को जलगांव और बुलढाणा जिलों का दौरा किया। एक आयोजक ने विज्ञप्ति में कहा कि जरांगे अकोला और वाशिम जिलों में मराठा समुदाय के सदस्यों से मुलाकात के बाद मंगलवार रात मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले में रुकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मुंबई (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited