महिलाओं से शादी कर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार, अबतक 20 से ज्यादा को बना चुका है शिकार

Maharashtra: देशभर में 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ शादी कर उन्हें ठगने वाला जालसाज आखिरकार पकड़ा गया। बता दें कि नाला सोपारा निवासी एक महिला ने इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई। जिसको लेकर मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी और उन्होंने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Photo : iStock

गिरफ्तार

मुख्य बातें
  • महिलाओं से शादी कर ठगता था कीमती सामान।
  • पुलिस ने 43 वर्षीय जालसाज को किया गिरफ्तार।
  • वैवाहिक वेबसाइट से करता था दोस्ती।
Maharashtra: देशभर में 20 से अधिक महिलाओं के साथ कथिततौर पर शादी करने और उनसे कीमती सामान की ठगी करने को लेकर महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि नाला सोपारा निवासी एक महिला की शिकायत की जांच कर रही मीरा भयंदर-वसई विरार (MBVV) पुलिस ने 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से आरोपी फिरोज नियाज शेख को गिरफ्तार किया।

क्या है पूरा मामला?

वरिष्ठ निरीक्षक विजयसिंह भागल ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर उससे दोस्ती की और उससे शादी की। उन्होंने बताया कि शेख ने अक्टूबर और नवंबर 2023 में महिला से 6.5 लाख रुपये की नकदी, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लिए। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कीमती वस्तुएं हुईं बरामद

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और गहने बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि शेख वैवाहिक साइट पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से संपर्क करता था। इसके बाद वह महिलाओं से शादी कर उनकी कीमती वस्तुएं ठग लेता था।
End of Article
अनुराग गुप्ता author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों ... और देखें

Follow Us:
End Of Feed
अगली खबर