Thane Fire: भिवंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद

Thane Fire: ठाणे के भिवंडी में गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। दमकल अधिकारी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

Thane Fire

भिवंडी के गोदाम में लगी भीषण आग

Thane Fire: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में स्थित वालशिंद गांव में एक कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई है। ये गोदाम मुंबई-नासिक हाईवे के पास स्थित है। आग की सूचना मिलते ही भिवंडी, कल्याण और ठाणे से दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।एक अधिकारी ने बताया कि गोदाम में आग सुबह 7 बजे लगी थी। इस गोदाम में बड़ी मात्रा में हाइड्रोलिक ऑयल, कपड़ा, प्लास्टिक का सामान और केमिकल रखा हुआ था। यही कारण है कि आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग पर काबू पाने के बाद ही इसकी वजह के बारे में कुछ पता लग पाएगा।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है...
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited