Mumbai के अस्पताल में बेटे की मौत, शिकायत करने पर महिला के साथ छेड़छाड़; डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई के अस्पताला में इलाज न होने पर एक महिला के बेटे की मौत हो गई। शिकायत के लिए महिला जब डॉक्टर के पास पहुंची तो उसके साथ अभद्र बर्ताव किया गया। जिसके बाद महिला के शिकायद के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-



मुंबई में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai: महाराष्ट्र में नवी मुंबई के अस्पताल में शिकायत करने पहुंची 56 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान अपने बेटे की मौत के लिए चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराने वाली महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और इलाज नहीं करने के कारण उसके बेटे की मौत हो गई। महिला जब इसकी शिकायत लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने उसकी एक न सुनी, बल्कि 56 साल के महिला के साख अभद्र बर्ताव किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इलाज न होने पर बेटे की मौत
जानकारी के अनुसार प्राथमिकी में कहा गया कि सीबीडी बेलापुर की रहने वाली महिला के बेटे की इस साल 30 मई को मौत हो गई थी। हालांकि, प्राथमिकी में मौत का कारण और मृतक की बीमारी का उल्लेख नहीं किया गया है। सीबीडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने चिकित्सक पर उसके बेटे का उचित इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है।
ये भी जानें-Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी सौगात, शगुन के रूप में मिलेंगे 250 रुपये; ये है योजना
डॉक्टर के खिलाफा मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि जब महिला ने इस संबंध में चिकित्सक से सवाल किया तो उसने कथित तौर पर महिला के साथ अभद्र बर्ताव किया और छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। देरी से शिकायत दर्ज कराने का कोई कारण नहीं बताया गया।
(इनपुट-भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मुंबई (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिट...और देखें
आज का मौसम, 30 March 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली-यूपी में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं ने गिराया तापमान; यहां देखें वेदर अपडेट्स
कल का मौसम 31 March 2025: गर्मी से झुलसेंगे कई राज्य, इन जगहों पर बादल रहेंगे मेहरबान, पहाड़ों पर भी बदला रहेगा वेदर
MP: नर्मदापुरम के तीन घरों में लगी भीषण आग, दिव्यांग व्यक्ति की जलकर मौत, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Chhattisgarh Naxal: पीएम के दौरे से पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 14 पर था 68 लाख का इनाम घोषित
Maharashtra: बीड शहर के मस्जिद में धमाके से मचा हड़कंप; सामने आया विस्फोट के बाद का Video
कल का मौसम 31 March 2025: गर्मी से झुलसेंगे कई राज्य, इन जगहों पर बादल रहेंगे मेहरबान, पहाड़ों पर भी बदला रहेगा वेदर
Haldiram-Temasek Deal: आखिरकार हल्दीराम को मिल गया खरीदार ! सिंगापुर की टेमासेक करेगी ₹8000 Cr का निवेश
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी भारतीय टीम, देखें पूरा शेड्यूल
लालू ने अपने परिवार को किया सेट, अमित शाह ने गोपालगंज में बिहार के युवाओं को लेकर कही ये बात
Reciprocal Tariff: 'ट्रंप टैरिफ' लागू होने में 2 बाकी, भारत को राहत की कोई संभावना नहीं: रिपोर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited