Mumbai-Goa Highway: स्टीयरिंग में हाथ रखते पहुंचेंगे गोवा, खुलने वाला है 555 KM लंबा हाईवे
Mumbai-Goa Highway: मुंबई से गोवा पहुंचना आसान होने वाला है। जल्द ही 12 साल के इंतजार से पर्दा उठने वाला है। जी, हां 555 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को आने वाले कुछ ही दिनों में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। आइये जानते ये हाईवे कहां से होकर गुजरेगा?

मुंबई-गोवा हाईवे
Mumbai-Goa Highway: मुंबई से गोवा तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब कम दूरी के लिए अधिक समय खर्च करने के झंझट से छुटकारा मिलने वाला है। जी, हां कई सालों से ठप पड़ा मुंबई से गोवा के बीच हाईवे एक बार फिर खुलने जा रहा है। हालांकि, इस हाईवे के निर्माण क्वालिटी को लेकर बहसबाजी का दौर भी बीच-बीच में देखने को मिलता रहा है। खासकर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे इसके ऊबड़-खाबड़ होने को लेकर तंज कस चुके हैं। उधर, तमाम अटकलों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस राजमार्ग के पनवेल से इंदापुर तक 84 किमी. के खंड के इसी साल दिसंबर तक पूरा होने की बात कही है। फिलहाल, महाराष्ट्र में मानसून प्रवेश कर चुका है। लिहाजा, इस दौरान यातायात सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इसके अन्य हिस्से में आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल प्री मानसून है, लिहाजा कार्य निरंतर जारी रहेगा। तो चलिए जानते हैं इस राजमार्ग पर क्यों रोड़ा लगता रहा है और अगर, ये तय समय में बनकर तैयार हो जाता है तो किन जिलों को सीधे तौर पर फायदा होगा।
यह भी पढ़ें - रफ्तार के रौब में मंजिल लगेगी आसान, बिहार में खुलने वाले हैं 4 नए एक्सप्रेसवे
गणपति उत्सव (Ganpati Festival) तक खुलने के आसार
महाराष्ट्र के अंदर मुंबई से नागपुर को नापने वाला 700 किलोमीटर लंबा समृद्धि राजमार्ग राज्य का सबसे बड़ा सड़क मार्ग है। इसके पूरी तरह खुलने से यातायात के क्षेत्र में क्रांति का एहसास होगा। इसमें भारी संख्या में वाहनों का बोझ होने का अनुमान है। लेकिन, मुंबई-गोवा राजमार्ग के अभी भी खुलने का इंतजार है। साल 2023 में गणपति उत्सव (Ganpati Festival) के लिए मुंबई-गोवा हाईवे की एक लेन खोली गई थी। इस साल गणपति पर्व 7 सितंबर को पड़ रहा है। तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या गणपति उत्सव को ध्यान में रखते हुए कोंकण जाने वाले चकरमान्य मुंबई गोवा राजमार्ग को खोला जा सकता है।
555 किलोमीटर लंबे है मुंबई-गोवा हाईवे
जानकारी के मुताबिक, मुंबई कोंकण और गोवा (Mumbai Konkan Goa Highway) को जोड़ने वाले 555 किलोमीटर लंबे मुंबई-गोवा हाईवे के चार लेन का निर्माण कार्य 12 साल पहले शुरु किया गया था। लोकनिर्माण विभाग ने बताया कि पनवेल से कासु तक 42 किमी की दूरी का कार्य 99 फीसदी पूरा कर लिया गया है। इस लंबे हाईवे के निर्माण में एनएचएआई ने कुल 44,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा है। योजना का कार्य 10 पैकेज में शुरू हुआ था, जिसके 6 पैकेज का कार्य पूरा हो चुका है। शेष पैकेज का कार्य बाकी है, वहां पर पहाड़ के बीच से सुरंग बनाने का कार्य चल रहा है। हालांकि, इसका एक पार्ट शुरू हो चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं आने वाले 1 से डेढ़ महीने में यानी 15 जुलाई तक इसके दूसरे पार्ट को भी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। उधर, 1 पैकेज के कुछ हिस्से का कार्य बाकी, जिसे दिसंबर चक पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढे़ं - AI टेक्नोलॉजी से लैस होगा गंगा एक्सप्रेसवे, मौज में करिए पश्चिम से पूर्वांचल तक सफर
मुंबई गोवा एक्सप्रेसवे रूट मार्ग (Mumbai-Goa Highway Route Map)
मुंबई गोवा एक्सप्रेसवे पनवेल से पेन, मनगांव, महाड, पोलादपुर, खेड़, चिपलुन, रत्नागिरी, लांजा, कंकवली, कुंडाल, सावंतवाड़ी, पणजी, कैनाकोना और मडगांव को आपस में कनेक्ट करता है।
मुंबई-नागपुर समृद्धि राजमार्ग दिसंबर तक होगा पूरा
अनुमान के मुताबिक, अगर समय से हाईवे यातायात के लिए खोल दिया जाता है तो मुंबई से गोवा जाने में महज 6 से आठ घंटे का ही समय लगेगा। फिलहाल, मुंबई से गोवा का सफर 13 से 14 घंटे का है। उधर, कासु से इंदापुर के शेष 42 किलोमीटर खंड का तेजी के साथ कराया जा रहा है, जबकि मुंबई-नागपुर समृद्धि राजमार्ग (Mumbai-Nagpur Samriddhi Highway) का कार्य पूरा हो गया था। समृद्धि राजमार्ग का 600 किमी का हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया गया था, लेकिन शेष 100 किमी पर कार्य जारी है। निर्माण कंपनी को उम्मीद इसी साल 2024 के दिसंबर तक इसे पूरा कर पूरी तरीके से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
जानकारी | विवरण |
हाईवे का नाम | मुंबई-गोवा राजमार्ग |
राजमार्ग की लंबाई | 555 किमी |
परियोजना की अनुमानित लागत | 44,000 करोड़ |
शुरुआती बिंदु | पनवेल (मुंबई) |
आखिरी बिंदु | कैनाकोना (गोवा) |
निर्माणकर्ता कंपनी | एनएचएआई |
निर्माण पूरा होने की तिथि | 2024 |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मुंबई (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

आज का मौसम, 4 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देशभर में मौसम का बदलता मिजाज; बिहार के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मर्डर मिस्ट्री: कहां है सोनम रघुवंशी, पति राजा की लाश मिलने के बाद भी पत्नी का नहीं कोई सुराग, परिवार की CBI जांच की गुहार

झुग्गियों तोड़ने को लेकर अगर फैलाई अफवाह तो होगा मुकदमा दर्ज, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त आदेश

महाराष्ट्र में Corona का कहर; मई से कोविड मामलों में उछाल, जनवरी से अब तक 14 की मौत

Ajmer News: बिजली के झटके की चपेट में आया पूरा परिवार, बेटी-दामाद समेत बुजुर्ग महिला ने गंवाई जान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited