Mumbai Metro: जमीन के अंदर दौड़ी मेट्रो ट्रेन, दिखा रफ्तार का रौब; अब लोकल से भी कम किराये में करें सैर

Mumbai Metro: मुंबई में 14 कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रेनें संचालित करने का रूट मैप तैयार है। आखिर, ब्लू लाइन (Mumbai Blue Line Metro) के बाद अब एक्वा लाइन (Mumbai Aqua Line Metro) पर मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ कर दिया गया है। अब भूमिगत ट्रैक पर कफ परेड (Cuff parade) से आरे रोड (Aare Road) तक लोगों का सफर आसान होगा। तो आइये जानते मायानगरी के किन-किन रूटों को कवर करने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं और ये कब तक चालू होंगे?

Mumbai Aqua Line Open.

मुंबई मेट्रो

Mumbai Metro: मुंबई यानी मायानगरी...दिन रात दौड़ने वाला शहर। समुद्र के किनारे बसे इस शहर में उम्मीद और संभावनाएं कभी कम नहीं हुईं। 2 करोड़ से ज्यादा आबादी का बोझ उठाने वाले शहर में यातायात को लेकर बड़ी दुश्वारियां नजर आती हैं। मुंबई लोकल ट्रेन और बीएसटी की बसें आखिर कितना बोझ उठाएं? आज जनसंख्या 2 करोड़ के मीटर पर है, लेकिन 2050 तक यह जनसंख्या 3 करोड़ की दहलीज के पार पैर रख चुकी होगी। तो मन में एक सवाल उठता है कि आखिर कैसे मैनेज होगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था। तो सरकार ने इसके लिए एक बड़ा प्लान तैयार कर मायानगरी में मेट्रो का जाल फैलाना शुरू कर दिया। आर्थिक नगरी को नए ट्रैफिक कलेवर में उतारने के लिए 14 से अधिक रूटों पर मेट्रो ट्रेनों को संचालित करने का खाका और रोडमैप तैयार हो चुका है। वैसे तो मुंबई में 2014 से संचालित ब्लू लाइन मेट्रो अंधेरी से साकी नाका तक स्टेशनों को कवर करती है। अगर, मुंबई में पूर्ण रूप से मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू होता है तो लोकल ट्रेनों की धक्का मुक्की से राहत मिलेगी। साथ ही लोगों को समय और सहूलियत के साथ गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। तो आइये जानते आने वाले समय में कितने रूटों पर मेट्रो ट्रेन दौड़ती नजर आएगी।

जुलाई में चल सकती है एक्वा लाइन मेट्रो

मुंबई मेट्रो की लाइन नंबर-तीन के तहत आर्थिक राजधानी का पहला भूमिगत मेट्रो रेल कॉरिडोर 24 जुलाई से शुरू हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव विनोद तावडे ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुंबई मेट्रो की लाइन नंबर-तीन को एक्वा लाइन या कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज लाइन के नाम से भी जाना जाता है। इस लाइन की लंबाई 33.5 किलोमीटर है जो कि भूमिगत है। यह लाइन दक्षिण मुंबई को शहर के पश्चिमी उपनगरों से जोड़ेगी और इससे उपनगरीय रेल सेवाओं पर बोझ कम होने की उम्मीद है।

एक्वा लाइन मेट्रो पर यातायात शुरू (Aqua Line Metro Started)

मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो (एक्वा लाइन) 24 जुलाई से शुरू हो गई है, इससे शहर की रफ्तार को नयी उड़ान मिलेगी। पिछले महीने, अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने भूमिगत मुंबई मेट्रो लाइन-तीन के लिए ट्रेन का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया था। लोगों का लंबे समय का इंतजार खत्म हो गया है। अब इस रूट पर मुंबईकर आराम से एसी ट्रेन में सफर कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

एक्वा लाइन के स्टेशनों की संख्या

  1. कफ परेड
  2. विधानसभा
  3. चर्चगेट
  4. हुतात्मा चौक
  5. सीएसटी मेट्रो
  6. कलबादेवी
  7. गिरगांव
  8. ग्रांट रोड
  9. मुंबई सेंट्रल मेट्रो
  10. महालक्ष्मी
  11. विज्ञान संग्रहालय
  12. आचार्य अत्रे चौक
  13. वर्ली
  14. सिद्धिविनायक
  15. दादर,
  16. सीतालदेवी
  17. धारावी
  18. बीकेसी
  19. विद्यानगरी
  20. सांताक्रूज
  21. घरेलू हवाई अड्डा
  22. सहार रोड
  23. अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
  24. मरोल नाका
  25. एमआईडीसी
  26. सीप्ज
  27. आरे डिपो

मुंबई मेट्रो परियोजना

मेट्रो लाइनकलर कोडमेट्रो रूट लंबाई किमी.स्टेशनों की संख्या/स्थिति
मुंबई मेट्रो लाइन-1ब्लू लाइनवर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर11.4 किमी.12 / संचालित
मुंबई मेट्रो लाइन-2एयेलो लाइनदहिसर (ई) से डीएन नगर18.6 किमी.17/संचालित
मुंबई मेट्रो लाइन-2बीयेलो लाइनडीएन नगर से मंडले23.64 किमी.22/निर्माणाधीन
मुंबई मेट्रो लाइन-3एक्वा लाइनकफ परेड-बांद्रा कुर्ला कॉप्लेक्स -सीप्ज-आरे कॉलोन33.50 किमी27/निर्माणाधीन
मुंबई मेट्रो लाइन-4ग्रीन लाइनवडाला से कसारावदवली32.32 किमी.32/निर्माणाधीन
मुंबई मेट्रो लाइन-4एग्रीन लाइनकसारवदवली-गौमुख (लाइन-4 विस्तार)2.88 किमी.2/निर्माणाधीन
मुंबई मेट्रो लाइन-5ऑरेंज लाइनठाणे-भिवंडी-कल्याण24.95 किमी.17/निर्माणाधीन
मुंबई मेट्रो लाइन-6पिंकस्वामी समर्थ नगर-विक्रोली15.18 किमी.13/निर्माणाधीन
मुंबई मेट्रो लाइन-7रेड लाइनदहिसर(ई)-अंधेरी (ई)16.5 किमी.14/संचालित
मुंबई मेट्रो लाइन-7एरेड लाइनअंधेरी(ई)-सीएसआई एयरपोर्ट (लाइन-7 विस्तार)3.17 किमी.2/निर्माणाधीन
मुंबई मेट्रो लाइन-8गोल्ड लाइनसीएसआई-एनएमआईए35 किमी.7/प्रस्तावित
मुंबई मेट्रो लाइन-9रेड लाइनदहिसर (ई)-मीरा भायंदर (लाइन-7 विस्तार)11.38 किमी.8/निर्माणाधीन
मुंबई मेट्रो लाइन-10ग्रीन लाइनगौमुख-मीरा रोड में शिवाजी चौक (लाइन-4 विस्तार)9.20 किमी.4/स्वीकृत लाइन
मुंबई मेट्रो लाइन-11ग्रीन लाइनवडाला-सीएसटी (लाइन-4 विस्तार)12.77 किमी.10/प्रस्तावित
मुंबई मेट्रो लाइन-12ऑरेंज लाइनकल्याण से तलोजा( लाइन-5 विस्तार)20.7 किमी.17/प्रस्तावित
मुंबई मेट्रो लाइन-13पर्पल लाइनशिवाजी चौक (मीरा रोड)- विरार23 किमी.20/प्रस्तावित
मुंबई मेट्रो लाइन-14मजेंटा लाइनकांजुर मार्ग से बदलापुर45 किमी.40/प्रस्तावित
मुंबई मेट्रो के अधिकांश रूट निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। मार्च 2022 तक मुंबई मेट्रो की केवल एक ब्लू लाइन वर्सोवा अंधेरी से घाटकोपर तक चालू है।

ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन

  • वर्सोवा
  • डीएननगर
  • आजाद नगर
  • अंधेरी
  • वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे
  • चकला
  • एयरपोर्ट रोड
  • मरोला नाका
  • साकी नाका
  • असल्फा
  • जागृति नगर
  • घाटकोपर
मुंबई मेट्रो का येलो लाइन रूट सबसे लंबा है। इसे दो भागों में बांटा गया है। लाइन 2A 18.5 किमी. दहिसर ईस्ट से डीएन नगर तक संचालित है, जबकि दूसरी लाइन 2B 23 किमी. ईएसआईसी नगर मंडले इलाके से जाती है। येलो लाइन के निर्माण में 17,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस लाइन को साल 2023 की 19 जनवरी को जनता के लिए खोल दिया गयाा था। यह अंधेरी से दहिसर पूर्व और डीएन नगर को कवर करते हुए वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को कनेक्ट करती है।
मुंबई मेट्रो येलो लाइन स्टेशनमुंबई मेट्रो येलो लाइन स्टेशन
दहिसर पूर्वईएसआईसी
अपर दहिसर स्टेशन (आनंद नगर)प्रेन नगर
कंदरपाड़ा (ऋषि संकुल)इंदिरा नगर
मंडपेश्वर (आईसी कॉलोनी)नानावती अस्पताल
एकसार (एलआईसी कॉलोनी)खीरा नगर
बोरीवली पश्चिम (डॉन बास्को)सारस्वत नगर
पहाड़ी एकसार (शिमपोली)नेशनल कॉलेज
कांदिवली पश्चिम (महावीर नगर)बांद्रा मेट्रो
दहनुकरवाड़ी (कामराज नगर)आईटीओ बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स
वलनाई (चारकोप)आईएल एंड एफएस, बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी)
मलाड पश्चिमएमटीएनएल बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी)
लोअर मलाड (कस्तूरी पार्क)एसजी बर्वे मार्ग
पहाड़ी गोरेगांव (बांगुर नगर)कुर्ला पूर्व
गोरेगांव पश्चिमईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे
ओशिवरा (आदर्श नगर)चेंबूर
लोअर ओशिवरा (शास्त्री नगर)डायमंड गार्डन
अंधेरी पश्चिम (डीएन नगर)शिवाजी चौक
बीएसएनएल
मानखुर्द
मंडल
मुंबई मेट्रो में यात्रा करने के लिए आपको प्रीपेड टिकट लेना होगा। आप मेट्रो कार्ड भी बनवा सकते हैं, जिसमें 100, 200, 300, 500 और 1000 रुपये तक रिचार्ज करा सकते हैं। मुंबई मेट्रो लाइन पर यात्रा का समय सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर रात्रि 11 बजे तक की जा सकती है। इस दौरान ट्रेनों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इस लिहाजा 33.5 किलोमीटर की दूरी महज 50 मिनट में कवर होगी।
फिलहाल, सड़क मार्ग से इतनी दूरी कवर करने में 2 घंटे का समय खर्च करना पड़ता है। 33.5 किमी. लंबी यह लाइन आरे कॉलोनी से कफ परेड तक चलेगी और इसमें कुल 27 स्टॉपेज हैं। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के विकास के लिए 37,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। मुंबई मेट्रो में सफर करने के लिए आपको 0 से 2 किलोमीटर के लिए 10 रुपये और उससे अधिक दूरी के लिए 40 रुपये तक किराया चुकाना होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मुंबई (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited