Mumbai Rape: बदलापुर के बाद अब मुंबई में मासूम से हैवानियत, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दरिंदे ने किया दुष्कर्म

Mumbai: मुंबई में एक मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 13 साल की लड़की के साथ 21 साल के एक युवक ने बलात्कार किया है। आरोपी युवक की पीड़िता से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए मुलाकात हुई थी।

13 साल की लड़की के साथ 21 साल के एक युवक ने किया बलात्कार

Mumbai Rape: महाराष्ट्र के बदलापुर में छात्राओं के साथ दुष्कर्म मामले पर अभी लोगों का रोष थमा भी नहीं था कि अब मुंबई में एक मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 13 साल की लड़की के साथ 21 साल के एक युवक ने बलात्कार किया है। आरोपी युवक की पीड़िता से सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई थी।

POCSO अधिनियम की कई धाराओं में दर्ज हुआ केस

आरोपी नाबालिग को अंधेरी में एक जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे गुजरात ले जाकर फिर से बलात्कार किया। लड़की ने कुछ दिनों बाद घर लौटकर परिवार को घटना के बारे में बताया। लड़की ने इंस्टाग्राम पर उस आदमी की तस्वीर दिखाई और परिवार ने वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार के लिए POCSO अधिनियम की धारा 4, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं इस बीच, मुंबई के नागपाडा इलाके में आठ साल की एक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान जुबैर शाह (45) के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने देखा कि आरोपी ने बच्ची को एक अंगूठी दिखाने के बहाने कथित रूप से अनुचित तरीके से स्पर्श किया। महिला ने इसका विरोध किया। पुलिस के अनुसार महिला के विरोध करने पर शाह ने भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
End Of Feed