Navi Mumbai: CAA लागू होने के बाद अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी अरेस्ट, बिना डॉक्यूमेंट के यहां गुजार दिए 4 साल
नवी मुंबई में पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये लोग बिना डॉक्यूमेंट्स के 4 सालों से यहां रह रहे थे। इनमें 5 महिलाएं हैं और तीन आदमी हैं।

नवी मुंबई से 8 बांग्लादेशी अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)
Navi Mumbai: देश में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हुआ है। इसके अगले दिन ही नवी मुंबई से बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने यहां से 8 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अवैध रूप से नवी मुंबई में रह रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के बाद इन्हें गिरफ्तार किया है। इन्हें अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में अरेस्ट किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। नवी मुंबई पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई ने सोमवार सुबह बेलापुर इलाके के शाहबाज गांव में एक फ्लैट पर छापेमारी की। एनआरआई सागरी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान उन्हें फ्लैट में बांग्लादेश की पांच महिलाएं और तीन पुरुष मिले। इन सभी की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
उन्होंने बताया कि ये बंग्लादेशी नागरिक पिछले चार साल से बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से वहां रह रहे थे। पुलिस ने कहा कि आठों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मुंबई (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

जासूसी कांड में पकड़े गए कासिम को पाकिस्तान में मिली ट्रेनिंग, आरोपी ने पूछताछ में उगले कई राज

जल जीवन मिशन के तहत 5.31 करोड़ में बनी पानी की टंकी, डेढ़ साल से पहले ही गिरी

आज का मौसम, 30 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: केरल में मौसम बना आफत, मणिपुर में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न

Punjab: श्री मुक्तसर साहिब में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद गिरी छत; 5 लोगों की मौत

उद्यम प्रदेश बनेगा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल प्लॉट की खास स्कीम लायी सरकार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited