Mumbai News: पति के शव के साथ मिली दो चाबियां, घर में बंद थी पत्नी की लाश; जानें दंपति के संदिग्ध मौत का माजरा
Mumbai News: राजधानी मुंबई के गोरेगांव में एक पति और पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जहां पति का शव बिल्डिंग के बाहर मिला वहीं पत्नी का शव घर में बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस दंपति की मौत के मामले की जांच कर रही है।

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक पति पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल्स को ध्यान में रखते हुए मामले की तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ सबूत आए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला शुक्रवार, 2 अगस्त का है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पति-पत्नी की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना मुंबई के गोरेगांव इलाके के टोपीवाला लेन की है। मुंबई पुलिस को एक शख्स का शव बिल्डिंग के बाहर पड़ा होने की जानकारी मिली थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि किशोर पेडणेकर नाम के शख्स ने खुदकुशी की है। जहां पति का शव पुलिस को बिल्डिंग के बाहर मिला वहीं पत्नी का शव फ्लैट के अंदर मिला। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि किशोर पेडणेकर की मौत को आत्महत्या समझा जा रहा था, लेकिन पत्नी राजश्री पेडणेकर का शव मिलने पर उनकी हत्या गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई। दोनों की अलग-अलग तरह से हुई मौत पर पुलिस ने दोनों हत्या और आत्महत्या एंगल्स को आधार बनाते हुए जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें - Navi Mumbai News: नवी मुंबई में पांच मंजिला इमारत की गैलरी का गिरा स्लैब, बिल्डिंग से 70 लोगों को निकाला गया
पुलिस के हाथ आए अहम सबूत
गोरेगांव की एसीपी रेणुका बेगड़े ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 2 अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस को मृतक के गले में बंधी चेन से दो चाबियां मिली। मामले की जांच करने के लिए पुलिस मृतक के घर पहुंची, तो फ्लैट के अंदर पत्नी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है। क्योंकि महिला के गले पर कपड़ा बंधा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि मरने से पहले किशोर पेडणेकर ने अपने किसी रिश्तेदार को फोन किया था और उससे अपने बैंक की डिटेल शेयर की थी। इतना ही नहीं सुसाइड को लेकर भी उन्हें सूचित किया था। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, किशोर ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और उसके बाद सुसाइड कर लिया। पुलिस को किशोर के घर से डिप्रेशन और डायबिटीज की दवाइयां भी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
(इनपुट - IANS)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मुंबई (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला नेता गिरफ्तार, CCTV आया था सामने

अश्लील नेता! BJP जिलाध्यक्ष का गंदा वीडियो वायरल; पार्टी ने मांगा जवाब; महिला कार्यकर्ता के साथ...

उत्तर प्रदेश में BJP ने अलग होगी निषाद पार्टी? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का संजय निषाद ने किया ऐलान

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; पहचाने गए 3 हमलावर

Maharashtra Rainfall Alert: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी मुंबई, इतने जिलों में 5 दिन ऑरेंज अलर्ट; तूफान की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited