नागपुर में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, पटाखा शो में सात महिलाएं झुलसी

महाराष्ट्र के नागपुर में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान पटाखा शो में सात महिलाएं झुलस गई। महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटाखा शो के दौरान हादसा।

महाराष्ट्र के नागपुर में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। नागपुर स्थित उमरेड तहसील में गणेशोत्सव मंडल के विसर्जन यात्रा में पटाखा शो का आयोजन किया गया था। इस दौरान यह हादसा हो गया, जिसमें सात महिलाओं के झुलस गई। हादसे के बाद घायल महिलाओं को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पटाखा शो के दौरान हादसा

बता दें कि नागपुर के ग्रामीण इलाके उमरेड में बीती रात बड़े पंडालों के गणपति का विसर्जन किया गया। इस दौरान एक विसर्जन यात्रा में बड़े स्तर पर पटाखा शो का भी आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया और पटाखा शो में सात महिला पटाखे की चपेट में आ गई। इस हादसे में जख्मी हुए सभी महिलाओं को उमरेड के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
End Of Feed