पुणे से जुड़ेंगे चार नए वंदे भारत एक्सप्रेस रूट, जानिए सभी के बारे में

पुणे शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शहर आईटी हब बन गया है और देश के तमाम शहरों के साथ इसकी कनेक्टिविटी भी लगातार बेहतर हो रही है। इसी कड़ी में पुणे को चार और वंदे भारत रूट मिलने जा रहे हैं, जिसकी घोषणा हो चुकी है। चलिए सभी चार रूट के बारे में जानते हैं।

पुणे को मिलेंगी और वंदे भारत एक्सप्रेस

IT सिटी पुणे को जल्द ही और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही हैं। भारतीय रेलवे ने 28 दिसंबर 2024 को ही घोषणा की थी कि पुणे को जल्द ही चार और वंदे भारत ट्रेनें मिलेंगी और उसका आंकड़ा 6 हो जाएगा। बात करें पुणे के मौजूदा वंदे भारत मैप की तो अभी यह शहर कोल्हापुर, हुबली और शोलापुर के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा है। चार और वंदे भारत मिलने से चार अन्य रूट पर भी यह ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिन रूट पर यह नई वंदे भारत ट्रेनें चलाई जानी हैं, वह हैं पुणे-शेगांव, पुणे-वडोदरा, पुणे-सिकंदराबाद और पुणे बेलगावी। इन रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से समय की काफी बचत होगी और इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी।

नए वंदे भारत एक्सप्रेस रूट की खूबियां
  • भरोसेमंद और तेज सेवा - इन रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा और यात्रा में समय भी कम लगेगा।
  • आधुनिक सुविधाएं - इन ट्रेनों में शानदार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए एर्गोनॉमिक सीटिंग व्यवस्था होगी।
  • एडवांस सेफ्टी फीचर्स - इन रूट्स पर यात्रियों सुरक्षित सफर करके मन की शांति मिलेगी, कटिंग-एज सेफ्टी सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • सड़क यात्रा का विकल्प - वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर काफी तेज होगा इससे यात्रियों को सड़क मार्ग की बजाय ट्रैफिक मुक्त सफर का अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ें - नरेंद्र सिंह नेगी : डांडी-काठ्यों की आवाज, जिसने पहाड़ों के दर्द को बयां किया

कब शुरू होगी ट्रेन सेवा -अभी इन प्रस्तावित रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह घोषणा भी जल्द हो जाएगी और इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट

पुणे-कोल्हापुर रूट पर अभी स्टैंडर्ड सीट का किराया 560 रुपये है, जबकि स्पेशल कोच के लिए आपको 1135 रुपये का टिकट लेना होता है। इसी तरह पुणे-हुबली रूट पर स्टैंडर्ड सीट के लिए आपको 1530 रुपये चुकाने होते हैं, जबकि स्पेशल कोच का किराया 2780 रुपये है।

End Of Feed