गाजियाबाद के लिए राहत: अब सर्विस रोड से सीधे NH-9 जा सकेंगे वाहन, यहां खत्म होगा जाम का झाम

एनएचएआई ने गाजियाबाद के वाहनों चालकों के लिए एनएच-9 की सर्विस रोड पर सीधे एंट्री दे दी है। इसके खुलने से लोग बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया से सीधे गाजियाबाद की ओर आ सकेंगे।

National Highway 9

रोड

मुख्य बातें

  • एनएच-9 की सर्विस रोड पर मिली सीधे एंट्री
  • गाजियाबाद से बुलंदशहर इंडस्ट्रियल जाना हुआ आसान
  • दिल्ली से लाल कुआं एरिया में नहीं लगेगा जाम

एनसीआर के गाजियाबाद के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बुलंदशहर इंडस्ट्रियल क्षेत्र के लोगों को अब एनएच-9 पर सफर के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। जी, हां नेशनल अथॉरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वाहनों के लिए एनएच-9 की सर्विस रोड पर सीधे एंट्री का रास्ता साफ कर दिया। इसके लिए अलग से रोड विकसित की गई है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक बुलंदशहर औद्योगिक एरिया रोड से आने वाले लोगों को लालकुआं से दिल्ली की तरफ बने कलवर्ट से होकर एचपी पेट्रोल पंप के सामने से होकर एनएच-9 पर जाना पड़ता था। इससे कई बार कलवर्ट पर जाम की स्थिति पैदा होती है।

यह भी पढ़ें - गियर लगाते ही पहुंचेंगे दिल्ली से बिहार, खुलने वाला है 6 लेन का हाईटेक लिंक एक्सप्रेसवे

कलवर्ट एरिया में खत्म होगा जाम गाजियाबाद शहर के लोगों को नेशनल हाईवे-9 से बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ आना होता है तो फिर वह कलवर्ट के रास्ते होकर गुजरते हैं। लेकिन, इसका समाधान मिल गया है। अब लोग बुलंदशहर इडस्ट्रियल एरिया से निकलकर सीधे एनएच-9 के सर्विस रोड पर पहुंच जाएंगे। फिर, वहां से बम्हेटा अंडरपास से यूटर्न लेकर सीधे एनएच-9 से होते हुए दिल्ली की तरफ जा सकेंगे। यह सर्विस शुरू होने से कलवर्ट एरिया में लगने वाले जाम के झाम से छुटकारा मिलेगा और लोगों को समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

बारिश में जलभराव से मिलेगा छुटकारा

फिलहाल, बारिश के दिनों में दिल्ली से आते समय लालकुआं से पहले बने कलवर्ट पर जलभराव की स्थिति पैदा होती है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को वहां से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर, बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया और उद्योग कुंज के लोगों को एनएच-9 पर जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन, इस बार मॉनसून की एंट्री से पहले NHAI ने यह सर्विस रोड खोलकर लोगों को बड़ी राहत दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited