ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार का कहर, 14 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर; हालत गंभीर
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार जगुआर गाड़ी ने एक 14 वर्षीय छात्र को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन को हिरासत में लेकर गाड़ी को सीज कर दिया गया है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।



ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार का कहर
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार जगुआर गाड़ी ने एक 14 वर्षीय छात्र को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल छात्र के पिता ने थाना बिसरख पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। मामला स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास सर्विस रोड पर दौड़ रहे 14 वर्षीय नीरज को तेज रफ्तार जगुआर ने गुरुवार सुबह करीब छह बजे जोरदार टक्कर मार दी और फिर चालक मौके से फरार हो गया। छात्र को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
छात्र की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छात्र के पिता ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुबह रनिंग के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार जगुआर कार ने पीछे से आकर उसे टक्कर मार दी। उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है उसको गंभीर चोट आई है।
वहीं पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे स्टेलर जीवन सोसायटी के पास एक 14 वर्षीय लड़के को वाहन संख्या UP16CH 9861 के चालक ने टक्कर मार दी। लड़के को गंभीर चोटें आईं और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक और वाहन को हिरासत में लेकर गाड़ी को सीज कर दिया गया है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों ...और देखें
पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा; बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट और बैटरियों के फटने से भड़की आग, 2 की मौत
रोहिणी सेक्टर 3 में खौफनाक वारदात; W मॉल के पास किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
एमपी में प्रशासनिक फेरबदल की उलझन; IAS अधिकारियों के ट्रांसफर में देरी, तबादलों की सूची अब तक लटकी
द्वारका एक्सप्रेसवे पर हीरोपंती पड़ी महंगी; खतरनाक स्टंट करने वालों पर पुलिस का एक्शन, 4 गिरफ्तार
धारावी परियोजना को लेकर बड़ी खबर, अब झुग्गीवालों की मंजूरी की नहीं कोई आवश्यकता, योजना में 80 प्रतिशत अदानी ग्रुप की हिस्सेदारी
JVC Survey: PM Modi के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर क्या सोचती है जनता? उपलब्धियों से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक पर जनता की बेबाक राय
पाकिस्तान का कर्ज मार्च 2025 तक बढ़कर 76,000 अरब पाकिस्तानी रुपये पर
जिसने शर्मिष्ठा पानोली के खिलाफ की थी शिकायत, उस वजाहत खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानें आरोप
भारत-चीन के बीच तनाव खत्म कर रूस फिर से करना चाह रहा RIC पर काम शुरू, बोले रूसी विदेश मंत्री- हम कर रहे हैं चर्चा
पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा; बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट और बैटरियों के फटने से भड़की आग, 2 की मौत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited