Noida News: हॉस्पिटल के बेसमेंट में मिला बुजुर्ग महिला का शव, मृतक के बाल पकड़कर घसीटता दिखा बेटा, जांच में जुटी पुलिस
Noida News: नोएडा के अस्पताल के बेसमेंट में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है। अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला के बेटे को उसके बाल पकड़कर घसीटा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के हॉस्पिटल के बेसमेंट में मिला बुजुर्ग महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के बेसमेंट में सोमवार की देर शाम एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला है। इस घटना से पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला का बेटा उसके शव को घसीट कर ले जा रहा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने देखा तो महिला के बेटे के साथ उसकी बेटी भी रैंप के पीछे छुप गई। आवाज देने पर दोनों बाहर आए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंचें और मामले की जांच शुरू की गई। बता दें कि मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी गई है।
बेसमेंट में शव को घसीटते दिखा बेटा
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के कार्यालय ने बताया कि सोमवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि जिला अस्पताल के बेसमेंट में एक महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि रामवती नामक महिला क्षय रोग से ग्रसित थी। उसका बेटा और बेटी सोमवार दोपहर को उनका उपचार करवाने के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में एक्स-रे और ब्लड प्रेशर जांच की गई। इसके बाद करीब 2:30 बजे जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने बेसमेंट में महिला के शव को देखा।
अस्पताल कर्मियों के अनुसार बुजुर्ग महिला का बेटा उसके बाल पकड़कर शव को खींच रहा था। बुजुर्ग महिला की बेटी शर्मिला का कहना है कि मां को डॉक्टर को दिखाने के बाद उसका भाई उसे लेकर बेसमेंट में पहुंच गया। वह रास्ता भटक गया था। इसी दौरान उसकी मां की मौत हो गई। शर्मिला ने बताया कि इस दौरान वह दवाई लेने गई थी। उसके भाई के फोन करने पर उसे ढूंढते हुए बेसमेंट में पहुंची।
जांच में जुटी पुलिस
जिला अस्पताल की सीएमएस रेनू अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला का बेटा शव उठा नहीं पा रहा था इसलिए उसे खींचने लगा। पुलिस ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम प्रवीण कुमार सिंह को सौंप गई है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

देश में मौसम का बदलता मिजाज; तेज आंधी, देश के इन इलाकों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

कल का मौसम 1 June 2025: मानसून आने की असल तारीख को जमकर होगी बरसात, कई राज्यों के लिए जारी हुए अलर्ट

Delhi Rain: दिल्ली में अचानक बदला मौसम, धूप के बाद शुरू हुई बारिश

Jaipur: 'होटल में बम...', ईमेल से दो प्रमुख होटलों को मिली धमकी; तीन मंत्री भी रहे मौजूद

Ghaziabad: AC रिफिलिंग करते समय फटा सिलेंडर, एक की मौत एक झुलसा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited