Noida Airport के पास बसेगी देश की पहली फिनटेक सिटी, 800 एकड़ में होगा विकास; यहां देखें पूरी डिटेल

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के साथ सीधी कनेक्टिविटी के साथ देश की पहली फिनटेक सिटी बसाई जाएगी। इस सिटी के विकास के लिए डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। आइए आपको फिनटेक सिटी से संबंधित अधिक जानकारी दें-

Noida Fintech City

नोएडा में बसेगी फिनटेक सिटी

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसकी प्रगती के साथ नोएडा और आस-पास के कई इलाकों को लाभ होगा। इस बीच नोएडा एयरपोर्ट के पास एक नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। ये भारत की पहली फिनटेक सिटी होगी। इसे विकसित करने का खाका भी तैयार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पहले इस सिटी को नोएडा सेक्टर 13 में विकसित किया जा रहा था। लेकिन कुछ बदलाव के बाद फिनटेक सिटी का विकास सेक्टर 11 में किए जाने को लेकर फैसला किया गया। इस परियोजना को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। फिनटेक सिटी परियोजना 2034 में पूरी होगी। आइए आपको इस सिटी से संबंधित अधिक जानकारी दें।

नोएडा एयरपोर्ट में बनेगी देश की पहली फिनटेक सिटी

देश की पहली फिनटेक सिटी का विकास नोएडा एयरपोर्ट के पास किया जा रहा है। शहर को एयरपोर्ट से सीधे कनेक्ट किया जाएगा। फिनटेक सिटी के बसाने के लिए कुशमैन एंड वेकफील्ड इंडिया कंपनी ने डीपीआर तैयार करके प्राधिकरण को सौंप दिया है। बता दें कि देश की पहली फिनटेक सिटी को बनाने के लिए अधिकारियों की एक टीम ने सिंगापुर, दुबई, हैदराबाद, चेन्नई और गुजरात में स्थित गिफ्ट सिटी का अध्ययन किया, जिसके आधार पर नोएडा एयरपोर्ट के पास फिनटेक सिटी विकसित की जाएगी।

ये है फिनटेक सिटी की खासियत

एक अधिकारी ने बताया कि फिनटेक सिटी में इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड, वर्ल्ड बैंक, स्टॉक एक्सचेंज, बड़े बैंकों का कॉरपोरेट ऑफिस, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए ऑडिटोरियम आदि का निर्माण किया जाएगा।

इन क्षेत्रों से होगी सीधी कनेक्टिविटी

नोएडा एयरपोर्ट के साथ इस शहर की सीधी कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए ही इसे सेक्टर 13 से सेक्टर 11 में बनाने की तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट के अलावा फिनटेक सिटी की सीधी कनेक्टिविटी सेक्टर 28 के मेडिकल डिवाइस पार्क और सेक्टर 29 में बन रहे डाटा सेंटर के साथ स्थापित की जाएगी।

इतने फेज में होगा काम पूरा

मिली जानकारी के अनुसार देश की पहली फिनटेक सिटी का विकास 800 एकड़ में तीन फेस में किया जाएगा। इसमें पहले फेज का कार्य 2027 तक पूरी किया जाएगा। उसके बाद दूसरे फेज का कार्य शुरू किया जाएगा, जो 2030 में पूरा होगा। पहले और दूसरे फेज के बाद तीसरे फेज का कार्य शुरू होगा, जो 2034 में पूरा होगा। बता दें कि इसमें 51 प्रतिशत क्षेत्र ग्रीन बेल्ट, पार्क और सड़कें तैयार की जाएगी। 37 कमर्शियल प्लॉट होंगे। और 123 प्लॉट को बेचा खरीदा जा सकता है। प्लॉट आंवटन स्कीम की तहत बेचे और खरीदे जा सकते हैं।

अलग से नहीं होगी लाइसेंस की आवश्यकता

देश की पहली फिनटेक सिटी में निवेश करने वाली कंपनी को अपने नए उत्पाद लॉन्च करने के लिए अलग से लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। इतना ही नहीं इस सिटी में निवेश करने वाली कंपनियों को लैंड सब्सिडी, टैक्स, कस्टम आदि में औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के तहत छूट प्रदान की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नोएडा (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited