Noida Airport के पास बसेगी देश की पहली फिनटेक सिटी, 800 एकड़ में होगा विकास; यहां देखें पूरी डिटेल

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के साथ सीधी कनेक्टिविटी के साथ देश की पहली फिनटेक सिटी बसाई जाएगी। इस सिटी के विकास के लिए डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। आइए आपको फिनटेक सिटी से संबंधित अधिक जानकारी दें-

नोएडा में बसेगी फिनटेक सिटी

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसकी प्रगती के साथ नोएडा और आस-पास के कई इलाकों को लाभ होगा। इस बीच नोएडा एयरपोर्ट के पास एक नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। ये भारत की पहली फिनटेक सिटी होगी। इसे विकसित करने का खाका भी तैयार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पहले इस सिटी को नोएडा सेक्टर 13 में विकसित किया जा रहा था। लेकिन कुछ बदलाव के बाद फिनटेक सिटी का विकास सेक्टर 11 में किए जाने को लेकर फैसला किया गया। इस परियोजना को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। फिनटेक सिटी परियोजना 2034 में पूरी होगी। आइए आपको इस सिटी से संबंधित अधिक जानकारी दें।

नोएडा एयरपोर्ट में बनेगी देश की पहली फिनटेक सिटी

देश की पहली फिनटेक सिटी का विकास नोएडा एयरपोर्ट के पास किया जा रहा है। शहर को एयरपोर्ट से सीधे कनेक्ट किया जाएगा। फिनटेक सिटी के बसाने के लिए कुशमैन एंड वेकफील्ड इंडिया कंपनी ने डीपीआर तैयार करके प्राधिकरण को सौंप दिया है। बता दें कि देश की पहली फिनटेक सिटी को बनाने के लिए अधिकारियों की एक टीम ने सिंगापुर, दुबई, हैदराबाद, चेन्नई और गुजरात में स्थित गिफ्ट सिटी का अध्ययन किया, जिसके आधार पर नोएडा एयरपोर्ट के पास फिनटेक सिटी विकसित की जाएगी।

ये है फिनटेक सिटी की खासियत

एक अधिकारी ने बताया कि फिनटेक सिटी में इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड, वर्ल्ड बैंक, स्टॉक एक्सचेंज, बड़े बैंकों का कॉरपोरेट ऑफिस, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए ऑडिटोरियम आदि का निर्माण किया जाएगा।
End Of Feed