Gautambuddha Nagar Seat पर महेश शर्मा और महेंद्र सिंह नागर, डॉक्टर बनाम डॉक्टर मुकाबले में कौन मारेगा बाजी

Gautambuddha Nagar Lok Sabha Elections 2024: गौतमबुद्ध नगर सीट पर 2009 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ। 2014 और 2019 में गौतमबुद्ध नगर के सांसद बने महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बनने की तैयार कर रहे हैं। इस चुनाव में सपा ने महेंद्र सिंह नागर को चुनावी रण में उतारा है।

Gautambuddha Nagar Lok Sabha Elections 2024.

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024

Gautambuddha Nagar Lok Sabha Elections 2024: गाजियाबाद और बुलंदशहर को अलग करके 6 सितंबर 1997 में एक अलग जिले के रूप में गौतमबुद्ध नगर की स्थापना की गई। यहां पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने जीत हासिल की थी। बीएसपी के सुरेंद्र सिंह नागर ने बीजेपी के महेश शर्मा और सपा के नरेंद्र भाटी को हराया। लेकिन 2014 में गौतमबुद्ध नगर की सियासत बसपा के हाथ से निकल गई। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की। लोकसभा 2019 में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला। 2014 और 2019 में गौतमबुद्ध नगर के सांसद बने डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बनने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार उनके साथ चुनावी मैदान में एसपी के महेंद्र सिंह नागर को उतरे हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर डॉक्टर बनाम डॉक्टर का मुकाबला है। अब देखना ये है कि गौतमबुद्ध नगर सीट पर बीजेपी एक बार फिर जीतेगी या इस बार सपा बाजी मारेगी। इसका फैसला मतगणना के बाद ही होगा।

कब हुए गौतम बुद्ध नगर सीट पर चुनाव

गौतमबुद्ध नगर जिला यूपी के सबसे अमीर जिलों में से एक है। यह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को चुनाव हुए। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 4 जून को होगा। अब देखना ये है कि सीट पर किस पार्टी की किस्मत खुलेगी और किसके हाथ निराशा लगेगी।
महेश शर्मा - भाजपा
महेंद्र सिंह नागर - सपा
राजेंद्र सोलंकी - बसपा
मनीष कुमार द्विवेदी - एबीएचपीपी
भीम प्रकाश जिज्ञासु - वीकेवीआईपी
नरेश नौटियाल - बीएचआरजेएस
राजीव मिश्रा - जेएचएनपी
कि.मी. शालू - एलएनकेपी
किशोर सिंह - एनएटीपी
नरवेदश्वर - एसबीएसपीएसपी
रण सिंह डूडी - एसयूपीपीआईपी
शिवम आशुतोष - आईएनडी
महकार सिंह - आईएनडी
पराग कौशिक - आईएनडी
मोहम्मद. मुमताज आलम -आईएनडी

महेश शर्मा

गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के सांसद रहे महेश शर्मा को बीजेपी ने तीसरी बार सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में उतारा है। वह पहली बार 2014 में सांसद बने। इससे पहले वह नोएडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। बता दें कि महेश शर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं। 2014 में हुए चुनाव में डॉ महेश शर्मा ने बीएसपी के सतीश कुमरा और एसपी के नरेंद्र भाटी को भारी वोटों से हराया था। इस बार वह तीसरी बार सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। अब देखना ये है कि महेश शर्मा हैट्रिक बना पाते हैं कि नहीं।

महेंद्र सिंह नागर

समाजवादी पार्टी (SP) ने लोकसभा चुनाव 2024 में गौतमबुद्ध नगर सीट के लिए चुनावी मैदान में महेंद्र सिंह नागर को उतरा है। महेंद्र सिंह नागर भी डॉक्टर हैं। 1999 से ही वह राजनीति में सक्रिय है। महेंद्र सिंह नागर पहले कांग्रेस में थे। लेकिन 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने का फैसला लिया। बता दें कि नागर 10 साल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे हैं। 2006 में उन्हें कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष के रूप में चुना था और 2016 तक उन्होंने इस पद पर काम किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नोएडा (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited