Gautambuddha Nagar Seat पर महेश शर्मा और महेंद्र सिंह नागर, डॉक्टर बनाम डॉक्टर मुकाबले में कौन मारेगा बाजी

Gautambuddha Nagar Lok Sabha Elections 2024: गौतमबुद्ध नगर सीट पर 2009 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ। 2014 और 2019 में गौतमबुद्ध नगर के सांसद बने महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बनने की तैयार कर रहे हैं। इस चुनाव में सपा ने महेंद्र सिंह नागर को चुनावी रण में उतारा है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024

Gautambuddha Nagar Lok Sabha Elections 2024: गाजियाबाद और बुलंदशहर को अलग करके 6 सितंबर 1997 में एक अलग जिले के रूप में गौतमबुद्ध नगर की स्थापना की गई। यहां पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने जीत हासिल की थी। बीएसपी के सुरेंद्र सिंह नागर ने बीजेपी के महेश शर्मा और सपा के नरेंद्र भाटी को हराया। लेकिन 2014 में गौतमबुद्ध नगर की सियासत बसपा के हाथ से निकल गई। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की। लोकसभा 2019 में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला। 2014 और 2019 में गौतमबुद्ध नगर के सांसद बने डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बनने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार उनके साथ चुनावी मैदान में एसपी के महेंद्र सिंह नागर को उतरे हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर डॉक्टर बनाम डॉक्टर का मुकाबला है। अब देखना ये है कि गौतमबुद्ध नगर सीट पर बीजेपी एक बार फिर जीतेगी या इस बार सपा बाजी मारेगी। इसका फैसला मतगणना के बाद ही होगा।

कब हुए गौतम बुद्ध नगर सीट पर चुनाव

गौतमबुद्ध नगर जिला यूपी के सबसे अमीर जिलों में से एक है। यह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को चुनाव हुए। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 4 जून को होगा। अब देखना ये है कि सीट पर किस पार्टी की किस्मत खुलेगी और किसके हाथ निराशा लगेगी।
महेश शर्मा - भाजपा
महेंद्र सिंह नागर - सपा
राजेंद्र सोलंकी - बसपा
End Of Feed