Noida News: नोएडा में बनेगा 70 फीट ऊंचा घंटाघर, श्रीनगर के लाल चौक की तरह होगा तैयार; यहां जानिए खासियत

Noida News: नोएडा प्राधिकरण द्वारा जीआईपी मॉल के सामने घंटाघर बनाने की तैयारी की जा रही है। शहर को नया रूप देने के लिए और इतिहास से जोड़ने के लिए प्राधिकरण द्वारा ये फैसला लिया गया है। बता दें कि नोएडा घंटाघर को श्रीनगर के लाल चौक की तरह बनाया जाएगा।

नोएडा में बनेगा 70 फीट ऊंचा घंटाघर

Noida News: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक जिले के नाम प्रसिद्ध गौतमबुद्ध नगर को अब एक नया रूप देने की तैयारी की जा रही है। अब, अन्य राज्यों और जिलों की भांति ही गौतमबुद्ध नगर में भी एक घंटाघर बनाया जाएगा। ये घंटाघर न केवल शहर को एक नया लुक देगा बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। बता दें कि नोएडा में बनने वाला घंटाघर श्रीनगर के लाल चौक की तरह बनाया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में और विस्तार से बताएं -

नोएडा में भी बनेगा घंटाघर

जानकारी के अनुसार, इस घंटाघर को रेवेन्यू मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। घंटाघर समय बताने के साथ अपने खूबसूरत आर्किटेक्चर और एक समृद्ध इतिहास के साथ दुनिया भर में मशहूर है। इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने शहर को इतिहास से जोड़ने के लिए घंटाघर बनाने का फैसला लिया है। इससे अन्य घंटाघर से ऊंचा बनाने और अधिक आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।

नोएडा के घंटाघर की क्या होगी खासियत

1. नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंटाघर करीब 70 फीट ऊंचा बनाया जाएगा।
End Of Feed