Noida: 16 साल पहले पत्नी की हत्या, भेष बदलकर देता रहा चकमा; अब हुआ गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है, जो 16 साल से अपनी पत्नी की हत्या मामले में फरार चल रहा था। आरोपी बिहार के नालंदा का रहने वाला है और उसने नोएडा में अपनी पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद कई राज्यों में छिपकर अपना समय बिता रहा था।

arrest for murder

सांकेतिक फोटो।

मुख्य बातें
  • बिहार का रहने वाला है आरोपी।
  • आरोपी ने 16 साल पहले की थी हत्या।
  • पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार।
Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार था। इन 16 सालों में वह कई अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था। अब उसे पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

16 साल पहले हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, नोएडा की थाना फेज-2 पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 25,000 रुपए के इनामी आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पांच दिसंबर 2008 को अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में प्रेशर कुकर सिर पर मारने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

आरोपी के सिर पर रखा गया था इनाम

पुलिस ने संजय पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

भेष बदलकर रह रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि संजय कई सालों से अलग-अलग राज्यों में भेष और नाम बदलकर रह रहा था। एक राज्य में दो-तीन साल रहने के बाद आरोपी दूसरी जगह भाग जाता था। नई जगह पर वह अपना नाम फिर बदल लेता था और पहचान बदलकर वहां पर काम शुरू कर देता था।
इनपुट- आईएएनएस
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नोएडा (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Devshanker Chovdhary author

देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited