Youtuber Elvish Yadav Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव का ‘सिस्टम’ फेल, पार्टी में सांपों के जहर के सौदे में गिरफ्तार
Youtuber Elvish Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने उन्हें रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद सांप के जहर के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नोएडा पुलिस की टीम उसे कोर्ट में पेश करने सूरजपुर पहुंची है। अब इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर 20 की पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
5 लोग हुए थे गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने 2 नंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें राहुल, टीटूनाथ, जय करन, नारायण और रविनाथ नाम के कुल 5 लोग गिरफ्तार किया गए थे। आरोपियों के पास से 20ml सांप का जहर बरामद हुआ था। इसमें कुल मिलाकर 9 सांप बरामद हुआ थे, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक बरामद किए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने उस वक्त बताया था कि सांपों के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टी में किया जाता था। जिसके बाद में एफआईआर में एल्विश को आरोपी बनाया गया था।
इस वजह से भी चर्चा में थे एल्विश यादव
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एल्विश सागर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट को लेकर भी चार्चा में थे। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मैक्सटर्न को मारते नजर आए थे। जिसके बाद मैक्सटर्न ने नोएडा के सेक्टर 53 में थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। एल्विश ने मैक्सटर्न को जान से मारने की धमकी दी थी।
सुलझ गया था विवाद
हालांकि, विवाद के बाद एल्विश ने मैक्सटर्न के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में दोनों के बीच दोस्ती देखने को मिली थी। फोटो के कैप्शन में दोनों ने दुश्मनी को दोस्ती में बदलने का अंदाजा लगया जा रहा था। इसके बाद दोनों का म्जूजिक वीडियो भी सामने आया था।
पीछले साल दर्ज हुई थी एफआईआर
पीछले साल नवंबर 2023 में एक स्टिंग में पांच लोग रंगेहाथ पकड़े गए थे, जिनके पास से सांप बरामद हुआ था। इन सांपों में कोबरा, अजगर सहित कुछ और सांप शामिल थे। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर एल्विश यादव सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
सांपो के साथ फोटोशूट
बरामद सांप के मेडिकल जांच से यह सामने आया कि उनका जहर निकाला गया था। सपेरों को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि एल्विश यादव सांपों के साथ वीडियो शूट करवाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नोएडा (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क...और देखें

Uttarakhand News: साइबर अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार, गृहमंत्री से मिलकर धामी ने दिए राज्य में विकास के प्रस्ताव

Aaj Ka Mausam 17-June-2025 LIVE: अमृतसर, लुधियाना, जालंधर में मौसम का क्या मिजाज है आज?

Delhi News: ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल को ट्रक ने मारी टक्कर, ओवरटेक करने में हुआ हादसा

Bhavnagar News: गुजरात में मानसून के पहले ही बाढ़ का कहर, Viral Video में पानी के साथ बहती दिखीं गाड़ियां

Delhi Rain: बारिश के रेड अलर्ट के बीच झमाझम बरसे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited