ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नोएडा पुलिस ने कसी लगाम, एक दिन में काटे 182 वाहनों के चालान

Noida News: नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बेलगाम वाहनों पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार बीती रात एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 182 वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा और 2 गाड़ियों को सीज भी किया गया।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों पर नोएडा पुलिस की लगाम

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीती पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन और शराब पीने वाले लोगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात सेंट्रल जोन के 8 थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 182 वाहनों के खिलाफ चालान किया। इस दौरान 2 गाडियां भी सीज की गई। वहीं शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

नोएडा पुलिस का खास अभियान

बीते दिनों में भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर दोपहिया वाहनों के गलत दिशा में चलने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार रात फिर एक अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर चलाए गए अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 216 लोगों के खिलाफ 292 बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाई की गई।
बता दें कि यातायात नियमों का पालन न करने, ट्रैफिक लाइट तोड़ने, गलत दिशा में गाड़ी चलाने आदि के कारण कई दुर्घटनाएं होती है। अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में होती है। इस स्थिति से बचने के लिए और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए भी इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत पुलिस ने 182 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पर वाहनों की चेकिंग की।
End Of Feed