Noida : सोम बाजार के सावन मेले में दर्दनाक हादसा, झूले से गिरकर महिला की मौत

Noida News: ज्वाइंट व्हील झूले का डब्बा खुल जाने से सेक्टर-45 में सावन मेले में बुधवार रात को अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि झूले पर लगा डिब्बा स्क्रू से जुड़ा था। वो ढीला हो गया था। इस कारण वो खुल गया। जिससे डिब्बा आधा लटक गया। झूले से उतरते वक्त सास और बहू लड़खड़ाकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान गिरने से एक बच्चे को भी चोट आई।

Noida News

नोएडा में झूले से गिरने से महिला की मौत।

Noida News: नोएडा के कोतवाली 39 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 45 के सदरपुर में सोम बाजार में चल रहे सावन मेले के दौरान ज्वाइंट व्हील झूले का डब्बा खुल जाने से, झूले से उतरते समय लड़खड़ाकर गिरने से दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस झूला के संचालक और मेले के आयोजक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महिला की अस्पताल में हुई मौत

ज्वाइंट व्हील झूले का डब्बा खुल जाने से सेक्टर-45 में सावन मेले में बुधवार रात को अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि झूले पर लगा डिब्बा स्क्रू से जुड़ा था। वो ढीला हो गया था। इस कारण वो खुल गया। जिससे डिब्बा आधा लटक गया। झूले से उतरते वक्त सास और बहू लड़खड़ाकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान गिरने से एक बच्चे को भी चोट आई। जिसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सास उषा की मौत हो गई। जबकि बहू शालू का इलाज किया जा रहा है। वहीं एक बच्चे को हल्की चोट आई है।

हिरासत में मेला संचालक, झूला ऑपरेटर

एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, कि यह मेला हर साल परंपरागत तरीके से लगता है। देर रात झूले से उतरते वक्त दौरान उषा और शालू गिर गईं। उषा के सिर में चोट लगी है। वहीं शालू के पैर में चोट लगी है। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मेले में लगे झूलों को बंद कराया है। पुलिस ने मेले के संचालक और झूला ऑपरेटर दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस झूला संचालक और वहां कम कर रहे कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नोएडा (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited