बदरीनाथ जा रहे 650 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को पुलिस ने बिना दर्शन वापस लौटाया, जानिए कारण

बदरीनाथ के दर्शनों के लिए जा रहे 650 से अधिक तीर्थयात्रियों को चमोली पुलिस ने बिना दर्शन के ही वापस भेज दिया है। 12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुले थे और अब तक करीब पौने तीन लाख लोग यहां दर्शन कर चुके हैं। इस बार दर्शनों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

बदरीनाथ मंदिर

गोपेश्वर : इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की धूम है। क्या सड़कें और क्या होटेल व धर्मशालाएं, सभी यात्रियों से पटी पड़ी हैं। बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। कितने अधिक यात्री चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 18 दिन में ही 5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए हैं। लेकिन इस बीच बदरीनाथ धाम में दर्शन करने जा रहे 650 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को पुलिस ने बिना दर्शन के ही वापस भेज दिया है। चलिए जानते हैं कारण -
भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए आए 650 से अधिक श्रद्धालु दर्शन किए बिना ही वापस लौट गए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचे इन यात्रियों को चमोली जिले की सीमा से ही वापस भेज दिया गया।
अधिकारियों ने यहां बताया कि चारधामों के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, लेकिन ये यात्री रजिस्ट्रेशन के बिना ही बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि चमोली पुलिस ने जिले की सीमा पर बनी गौचर ‘चेकपोस्ट’ से ही उन्हें वापस कर दिया।
End Of Feed