बिहार से जल्द मॉनसून की विदाई, आज इन 11 जिलों में हल्की बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में अब मॉनसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में एक से दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ज्यादातर जगहों पर बूंदाबांदी पड़ने की ही संभावना है। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

बिहार का मौसम

मुख्य बातें
  • बिहार में मॉनसून पर ब्रेक
  • आज 11 जिलों में होगी हल्की बारिश
  • जानें अगले 5 दिनों का मौसम
Bihar Weather: बिहार में कुछ समय से लगातार बारिश हो रही थी। जिससे पटना सहित अधिकांश जिलों का मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन, अब फिर से बिहार में मॉनसून की रफ्तार कमजोर पड़ रही है। जिस वजह से यहां के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अब लोगों को गर्मी का असर झेलना पड़ सकता है। इस दौरान कई जिलों में मौसम शिष्क बना रहेगा। आज यानी 18 सितंबर को बिहार के बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर अरवल, भभुआ, रहोतास और औरंगाबाद के एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज 18 सितंबर, बुधवार को बिहार में एक या दो जगहों पर बारिश पड़ने की संभावना है। वहीं अधिकतर जगहों पर हल्की बारिश के ही आसार हैं। इस दौरान बिहार में दोपहर तक हवा की रफ्तार 20 से 40km प्रतिघंटा से चलेंगी। विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, इस दौरान बिहार का तापमान 2 से 4 डिग्री औऱ बढ़ सकता है।
End Of Feed