Bihar Weather: बिहार में धीमा पड़ा मॉनसून, इन 4 जिलों में हल्की बारिश के आसार; जानें मौसम का IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की बारिश धीमी पड़ने लगी है। मॉनसून की बारिश में कमी होने से यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आज भी यहां कई जगहों पर बारिश का अलर्ट लगाया है। आइए जानें बिहार के मौसम का हाल-

weather

बिहार का मौसम

मुख्य बातें
  • बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी
  • इन 4 जिलों में होगी बारिश
  • आज मौसम का IMD अपडेट
Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की रफ्तार कमजोर पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दोनों तक बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, बिहार के सभी राज्यों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और बक्सर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाक के अनुसार पिछले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों जैसे कि भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, समस्तीपुर, कटिहार, मधुबनी सहित कई जगहों पर बारिश नहीं हुई है।
कैसा रहेगा बिहार का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र हल्का पड़ गया है, जिसका बिहार के मॉनसून पर भी पड़ रहा है। इसलिए आज यहां बारिश के आसार नहीं हैं। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक यहां के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज 30 अगस्त शुक्रवार को मौसम में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा। लेकिन, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्जी की जा सकती है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज 30 अगस्त शुक्रवार को बिहार के दक्षिण इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिसमें बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और बक्सर में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बारिश में कमी से बढ़ा तापमान
मॉनसून की बारिश में कमी आने से बिहार में तापमान की बढ़ोतरी हो रही है। यहां कल सीतामढ़ी का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया है। वहीं बता दें कि बिहार के कई जिलों जैसे कि भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, समस्तीपुर, कटिहार, मधुबनी सहित कई जगहों पर बारिश नहीं हुई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | पटना (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited