बिहार में मॉनसून पर लगा ब्रेक! छाए रहेंगे बादल मगर बारिश के आसार कम; जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार आज पटना में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बिहार में आज कहीं-कहीं तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा। आइए जानें आज बिहार का मौसम-

बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार में कुछ समय से लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। जिससे पटना सहित अधिकांश जिलों का मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन, अब फिर से बिहार में मॉनसून की रफ्तार कमजोर पड़ रही है। जिस वजह से यहां के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अब लोगों को गर्मी का असर झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर से धीरे -धीरे मॉनसून की विदाई होने लगेगी। वहीं अगले 4 दिनों तक बिहार में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बिहार में 26% कम बारिश हुई है। वहीं सिर्फ पटना की बात करें तो इस बार पटना में 40% कम बारिश दर्ज की गई है।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज बारिश की कई उम्मीद नहीं है। आज यहान्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के रहने की संभावना बनी हुई है। आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक जाएगा। पूरे दिन पारा 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। विभाग के मुताबिक हवा की गति 3.78 के आसपास होगी। हवा 4.81 की रफ्तार के साथ 267 डिग्री के आसपास चलेगी। अगर आज यहां सनराइज की बात करें सुबह 05:41 बजे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक बिहार का तापमान गुरुवार को 34 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 34 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 34 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 36 डिग्री सेल्सियस, 37 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है।
कैसा रहा कल बिहार का मौसम
End Of Feed