होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

Bihar Aaj Ka Mausam: आज से बिहार में बदलेगा मौसम, कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट

बिहार में जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे ठंड फिर से बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट आ सकती है। आईएमडी ने बताया कि पटना का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है।

बिहार का मौसम.बिहार का मौसम.बिहार का मौसम.

फाइल फोटो।

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में जल्द ही मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम के बदलते ही बिहार में फिर से ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी पटना समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आईएमडी के अनुसार, पटना में चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे जा सकता है। मौसम में यह बदलाव दक्षिण पश्चिमी भागों में पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ेगी।

आज से बदलेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है और यह अगले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पटना का तापमान अगले दो दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। दक्षिण पश्चिमी बिहार में ठंड में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, कुछ दिनों बाद तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है।

End Of Feed