Bihar Vande Bharat Train: बिहार में रफ्तार की सौदागर बनीं ये वंदे भारत ट्रेनें, खत्म हो गईं शहरों के बीच दूरियां

Bihar Vande Bharat Express Train: बिहारवासियों का सफर आसान बनाने के लिए लगातार हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। खासकर, वंदे भारत ट्रेनें चलाकर यात्रियों को सहूलियत देने का प्रयास है। तो चलिए जानते हैं कि फिलहाल बिहार के लिए कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हैं और आने वाले समय में और कितनी ऐसी गाड़ियां चलाई जाएंगी।

Bihar Vande Bharat Express Train List

बिहार वंदे भारत

Bihar Vande Bharat Express Train: लंबी दूरी का सफर हो और यातायात के साधन आपके मुफीद हों तो यात्राएं सुहानी लगती हैं। ये तभी संभव है जब आपके इर्द गिर्द बेहतर साधन की सहूलियत मौजूद हो। अक्सर जब हम लंबी यात्राओं में जाने का प्लान बना रहे होते हैं तो सबसे पहले हमारे जेहन में भारतीय रेलवे (Indian Railway) का ख्याल आता है। क्योंकि, इससे सफर जितना सुरक्षित होता है, उससे कहीं ज्यादा हमारे बजट के आसपास होता है। भारतीय रेलवे ने हर वर्ग का ख्याल रखते हुए देश के विभिन्न रूटों पर एक्सप्रेस से लेकर कई हाईस्पीड ट्रेनें संचालित कर रखी हैं, जिनमें आजकल वंदे भारत ट्रेनों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वैसे देशभर के विभिन्न ट्रैक पर करीब 104 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कवर करती हैं। दिल्ली से यूपी समेत बिहार के यात्रियों को ले जाने के लिए बड़ी संख्या में ये हाईस्पीड ट्रेनें चल रही हैं। वर्तमान में यूपी के लिए 6 वंदे भारत एक्सप्रेस (UP Vande Bharat Express) चलाई जा रही हैं, लेकिन आज हम इस आर्टिकल में बिहार के लिए संचालित वंदे भारत ट्रेनों के बारे में बात करेंगे। हम जानने की कोशिश करेंगे कि ये गाड़ियां कहां से कहां तक चलती हैं और ये कहां-कहां ठहराव लेती हैं। इसके अलावा हम इनके किराए पर भी चर्चा करेंगे।
जानकारी के क्रम में बताते चलें कि बिहार के पास भी चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। जिनमें से तीन इसी साल 12 मार्च को मिलीं। इनमें न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पटना-लखनऊ और रांची वाया सासाराम वाराणसी ट्रेनें शामिल हैं। आइये जानते हैं कि ये किन शहरों से होकर गुजरती हैं और इनका समय और रूट क्या है? इसके अलावा पहली वो कौन सी वंदे भारत ट्रेन है जो बिहार के लोगों का सफर आसान बना रही थी।

बिहार वंदे भारत लिस्ट (Bihar Vande Bharat List)

  • पटना-न्यू जलपाईगुड़ी-वंदे भारत एक्सप्रेस ( Patna-New Jalpaiguri Vande Bharat Express )
  • पटना-लखनऊ वंदे भारत ( Patna-Lucknow Vande Bharat Express )
  • रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express )
  • पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna Ranchi Vande Bharat)
  • जयनगर-मुजफ्फरपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ( Upcoming Jaynagar-Muzaffarpur Vande Bharat Express Train)
  • पटना-मालदा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Upcoming Patna Malda Vande Bharat Express)

जब बिहार को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन ( Bihar First Vande Bharat Express Train)

बिहार के खाते में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन साल 2023 के जून महीने में आई थी। गाड़ी संख्या (22349) पटना से सुबह 7 बजे शुरु होती है। 379 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह 1 बजे रांची पहुंचती है। यह गाड़ी गया जंक्शन, हजारीबाग टाउन, बरकाकना, मेसरी में रुकेगी और रांची में समाप्त होती है। ट्रेन गया से जंक्शन पर 8 बजकर 25 मिनट पर, कोडरमा जंक्शन 9 बजकर 35 मिनट, हजारीबाग टाउन 10 बजकर 33 मिनट, बरकाकना 11 बजकर 35 मिनट से मेसरा एनजेपी पहुंचती है।
वापसी में रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22350) रांची से शाम 4 बजकर 15 मिनट से प्रस्थान कर 20 मिनट में मेसरा, 5 बजकर 30 मिनट पर बरकाकाना, 6 बजकर 30 मिनट पर हजारीबाग, 7 बजकर 30 मिनट पर कोडरमा, 8 बजकर 45 मिनट पर गया और रात 10 बजकर 5 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचती है। पटना-रांची वंदे भारत का एसी केयर कार का किराया 1025 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 1935 रुपये है। रांची से पटना तक दो श्रेणियों में किराया क्रमश: 1175 रुपये और 2110 रुपये है। यात्रियों के लिए इसमें नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था है।

पटना-न्यू जलपाईगुड़ी-वंदे भारत एक्सप्रेस ( Patna-New Jalpaiguri Vande Bharat Express )

बिहार को 12 मार्च को एक साथ तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गईं, जिसका परिचालन पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी और पटना के बीच हो रहा है। सेमी हाई-स्पीड वाली इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने के साथ ही पश्चिम बंगाल से अब छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। न्यू जलपाईगुड़ी -पटना-न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग पर इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा 14 मार्च से दोनों तरफ से शुरू है। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह सवा पांच बजे चलेगी और उसी दिन दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंचती है। वापसी यात्रा में यह ट्रेन पटना से दिन में एक बजे चलकर उसी दिन रात आठ बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचती है। यह ट्रेन किशनगंज और कटिहार से गुजरते हुए सप्ताह के छह दिन दोनों ओर से चलती है। यह ट्रेन 471 किलोमीटर की दूरी करीब सात घंटे में तय करती है। इस ट्रेन में आठ डिब्बे है और 530 यात्रियों की बैठने की सुविधा है।

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express )

इसके अलावा रांची से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भी नियमित परिचालन 18 मार्च से शुरू है। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इस ट्रेन में रांची से वाराणसी के बीच एक्जिक्यटिव एसी कुर्सी यान के लिए यात्रियों को 2325 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, अगर यात्री भोजन की सुविधा नहीं लेना चाहते तो उसके लिए 1160 रुपये देय होगा। यह ट्रेन 571 किलोमीटर की दूरी महज सात घंटे में पूरी करती है। यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन रांची से सुबह 5 बजकर रवाना होकर दोपहर 1 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचती है। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन शाम 4 बजकर 5 मिनट पर वाराणसी से रवाना होकर रात 11 बजकर 55 मिनट रांची पहुंचाएगी। इस ट्रेन का स्टाप रांची से चलकर मुरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी।

पटना-लखनऊ वंदे भारत ( Patna-Lucknow Vande Bharat Express )

वहीं, पटना-लखनऊ वंदे भारत नियमित रूप से 18 मार्च से ट्रैक पर दौड़ना शुरू कर चुकी थी। यह हाई स्पीड ट्रेन पटना से रवाना होकर लखनऊ के गोमती नगर तक फेरे लगा रही है। यह ट्रेन पटना से सुबह 6 बजकर 5 मिनट खुलकर आरा 6 बजकर 40 मिनट, बक्सर 7 बजकर 21 मिनट, दीनदयाल उपाध्याय (DDU) 8 बजकर 40 मिनट, वाराणसी 9 बजकर 20 मिनट और अयोध्या धाम 12 बजकर 15 मिनट होते लखनऊ में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर स्टाप लेगी। यही क्रम वापसी में भी दोहराएगी।
ट्रेन संख्याट्रेन का नामआरंभ स्टेशनआखिरी स्टेशनप्रस्थान समयआगमन समयकिराया
22233पटना-न्यू जलपाईगुड़ी-वंदे भारत एक्सप्रेसन्यू जलपाईगुड़ीपटनासुबह 5:15 बजेदोपहर 12:10 मिनटन्यूनतम 1550
22345पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेसपटनालखनऊसुबह 6:05 बजेदोपहर 2:30 बजेन्यनतम 1400
20887रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेसरांचीवाया बिहार वाराणसीसुबह 5:10 बजेदोपहर 1 बजेन्यूनतम 1550
22349/50पटना-रांची (फर्स्ट वंदे भारत एक्सप्रेस)पटनारांचीसुबह 7 बजेदोपहर 1 बजेन्यूनतम 1050

मुजफ्फरनगर-दिल्ली, जयनगर-मुजफ्फरपुर वंदे भारत (Muzaffarnagar-Delhi, Jaynagar-Muzaffarpur Vande Bharat Express Train)

इसके अलावा मुजफ्फरनगर से दिल्ली, जयनगर से दिल्ली वाया मुजफ्फरपुर होकर नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की तैयारी है। इसके अतिरिक्त सहरसा हावड़ा रूट पर भी नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का फुल प्लान है। साथ ही पटना से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वर्जन वंदे भारत चलाने की योजना है। रेलवे के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंचने में 5 से 6 घंटे की बचत होगी। फिलहाल, सुपरफास्ट ट्रेन करीब 18 घंटे का समय लेती है। इसके संचालन से 12 से 13 घंटे में सफर तय होगा। हालांकि, किराया डेढ़ गुना से अधिक का अंतर होगा। कयास लगाए जा रहे हैं 15 जून से ये हाईस्पीड ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।

पटना-मालदा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Patna-Malda Vande Bharat Express Train)

पटना से मालदा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन दोनों स्टेशनों के बीच 400 किमी की दूरी तय करेगी। इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में तीन दिन होगा। औसत गति की बात करें तो यह 80 किमी प्रति घंटा के हिसाब से दौड़ेगी। यह 400 किमी की दूरी महज पांच घंटे में तय करेगी। यह पांच प्रमुख स्टेशन पटना, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर और किऊल समेत मालदा में ठहरेगी।

जमालपुर-मालदा वंदे भारत मेट्रो (Jamalpur-Malda Vande Bharat Metro)

इसी प्रकार जमालपुर-मालदा वंदे भारत मेट्रो का परिचालन भी होगा, जो सप्ताह में 6 दिन लोगों को सफर कराएगी। 231 किमी का सफर महज साढ़े चार घंटे में कवर करेगी। इसकी औसत गति 53 किमी प्रति घंटे होगी। उधर, भागलपुर-हावड़ा और भागलपुर-देवघर वंदे भारत मेट्रो भी सप्ताह में 6 दिन संचालित की जाएगी। ये वंदे भारत मेट्रो एक घंटे में 59 किमी की दूरी तय करेगी, जबकि देवघर वंदे भारत मेट्रो की औसत स्पीड 51.43 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | पटना (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited